भाजयुमो नेता ने थाने में जमकर की तोड़फोड़, पुलिस की मौजूदगी में नेम प्लेट उखाड़ टीवी पर फेंका, कांग्रेस ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज

A BJYM leader went on a rampage at the police station, ripping off a nameplate and hurling it at a TV set in the presence of police personnel; the Congress has demanded bulldozer action, and an FIR has been registered.

भाजयुमो नेता ने थाने में जमकर की तोड़फोड़, पुलिस की मौजूदगी में नेम प्लेट उखाड़ टीवी पर फेंका, कांग्रेस ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज

रायपुर : राजधानी के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता ने पुलिस के साथ विवाद करते हुए तोड़फोड़ की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. ये मामला गुढ़ियारी थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम के खिलाफ डीजे बजाए जाने पर पुलिस की कार्रवाई को रुकवाने और संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी दबा बना रहा था. इसी दौरान कार्रवाई को लेकर शुभंकर ने थाने में विवाद किया और आक्रोशित होकर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थाना परिसर में तोड़फोड़ की. पुलिस द्वारा मना करने पर आरोपी ने थाने के नेम प्लेट को उखाड़ टीवी पर फेंक दिया. घटना में टीवी पूरी तरह टूट-फूट गई.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा है कि गुढ़ियारी थाने में हुई तोड़फोड़ और टीआई के साथ मारपीट के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला को इस्तीफा दे देना चाहिए. दोषी के घर में बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की है. मेनन ने कहा, बीजेपी छत्तीसगढ़ को बिहार बनाने की तैयारी कर चुकी है. इस तरह कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
काम में बाधा डालने और थाने में तोड़फोड़ पर FIR दर्ज : नॉर्थ DCP
इस मामले में नॉर्थ DCP दीपमाला कश्यप ने बताया कि दोपहर की घटना है. D.J वाहन छोड़ने के लिए शुभांकर द्विवेदी आया था. इस दौरान उसने थाने में विवाद करते हुए तोड़फोड़ की. फौरन मामले को संज्ञान में लेकर सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने को लेकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
तोड़फोड़ और हंगामे की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल देखना होगा की मामले में थाना गुढ़ियारी पुलिस क्या कुछ कार्रवाई आगे करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?