पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की 30 अक्टूबर 2024 आखरी तारीख, राशनकार्ड के नवीनीकरण का अब भी मिल रहा मौका

Last date for online application for post matric scholarship is 30 October 2024 there is still a chance to renew ration card

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की 30 अक्टूबर 2024 आखरी तारीख, राशनकार्ड के नवीनीकरण का अब भी मिल रहा मौका

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं. उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन किया जाना है.
विद्यार्थियों द्वारा नवीन और नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की आखरी तारीख 30 अक्टूबर 2024 तक किया गया है. ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तारीख 16 सितम्बर से 14 नवम्बर 2024 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की आखरी तारीख 21 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है. उक्त तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे. तय तारीख तक कार्यवाही पूरी नहीं करने पर अगर संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं., तो इसके लिए संस्था प्रमुख खुद जिम्मेदार होंगे.
वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के जरिए आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है. इसीलिए सभी विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन करने समय ध्यान रखना होगा कि उनका बचत खाता एक्टिव हो और आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। वर्ष 2024-25 से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रुप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाईन आवेदन करते समय की जानी है. ओटीआर की प्रविष्टि के बारे में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रक्रिया की जानकारी प्रदाय की जाएगी. वर्ष 2024-25 से संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदाय प्रशिक्षण मुताबिक जीओ-टैगिंग किया जाना जरुरी है. जिन संस्थाओं द्वारा जीओ-टैगिंग नहीं किया जाएगा. उन संस्था के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय नहीं की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राशनकार्ड का नवीनीकरण अब 31 अक्टूबर 2024 तक

गरियाबंद : गरियाबंद जिले मे अब तक कुल 1 लाख 94 हजार 357 राशनकार्डाें का नवीनीकरण किया जा चुका है. वर्तमान में 9 हजार 147 राशनकार्डाे का नवीनीकरण बाकी है. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत अनवीनीकृत राशनकार्डाे के नवीनीकरण की तारीख 31 अक्टूबर 2024 तक बढ़ायी गयी है.
मोबाईल ऐप एवं उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के जरिए उक्त अनवीनीकृत राशनकार्डो का नवीनीकरण किसी भी जगह से किया जा सकता है. खाद्य अधिकारी ने जिले के शेष ई-केवाईसी अपूर्ण वाले राशन कार्डधारियों से अपील की है कि बाकी 1 लाख 11 हजार सदस्यों के ई-केवाईसी को इस अवधि में पूरी करायें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb