कॉलेज जाने के लिए घर से निकले छात्र की संदिग्ध मौत, डेम में मिला 18 नवंबर से लापता ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब, मचा हड़कंप

Suspicious death of a college-bound student; body of an ASI’s son—missing since November 18—found in a dam. His mobile phone and motorcycle are missing, sparking a major stir.

कॉलेज जाने के लिए घर से निकले छात्र की संदिग्ध मौत, डेम में मिला  18 नवंबर से लापता ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब, मचा हड़कंप


कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में 21 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. जो बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह का बेटा था. वह 18 नवंबर से लापता था.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुछ मछुआरे दर्री डेम में मछली पकड़ने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता देखा और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. बाद में ASI धनंजय सिंह ने उसकी पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की.
बताया जा रहा है कि अर्जुन 18 नवंबर को बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. जांच में उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास मिली है. हालांकि पुलिस को अब तक उसकी बाइक और मोबाइल फोन नहीं मिले हैं.
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एएसपी लखन पटले के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb