चार नए मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी, CM ने दशहरा पर्व, दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

E tender worth Rs 1020 crore issued for construction of four new medical college buildings CM congratulated on Dussehra festival Durgashtami and Mahanavami

चार नए मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी, CM ने दशहरा पर्व, दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर  स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है. काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है. आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई. मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी. इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा सहित बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की.
उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है. इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के आठवें दिन माता शक्ति के आठवें स्वरूप माता महागौरी और नवमी पर देवी सिद्धिदात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है. यह त्यौहार हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों में रचा बसा है. इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी. साय ने कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है. हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

चार नए मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी, 24 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने चार नए मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ रुपए का ई-टेंडर जारी किया. टेंडर के अनुसार चारो भवन 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. हालांकि आज तक कोई भी सरकारी भवन तय समय पर बनकर तैयार नहीं हुआ है.
राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे. इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है. 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे और इन्हें जमा करने की आखरी तारीख 7 नवंबर होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb