धान खपाने की पुरी तैयारी गरियाबंद जिले में उड़ीसा से अवैध धान का परिवहन करते ट्रैक्टर में पकड़ा, कलेक्टर को निगरानी रखने की दरकार

Complete preparation for harvesting paddy Caught in tractor transporting illegal paddy from Orissa in Gariaband district Collector needs to keep vigil

धान खपाने की पुरी तैयारी गरियाबंद जिले में उड़ीसा से अवैध धान का परिवहन करते ट्रैक्टर में पकड़ा, कलेक्टर को निगरानी रखने की दरकार

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के उड़ीसा सीमा पर मंडी में धान खपाने की इन दिनों पुरी तैयारी चल रही है. एसडीएम और तहसीलदार के द्वारा फिर एक ट्रैक्टर उड़ीसा का धान बरामद किया गया. छत्तीसगढ़ के धानमंडी में खपाने के मंशा लाया जा रहा था धान एसडीएम ने ओडिसा से अवैध धान का परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ा है. यह कार्रवाई रविवार की देर रात दस बजे मगररोड़ा गांव के पास की है.
मुखबिर के खबर मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने उड़ीसा छत्तीसगढ़ सीमा में पकड़ा है. रविवार की देर रात दस बजे मगररोड़ा गांव के पास की कार्रवाई चालक ने बयान में ओडिसा के मालगांव से धान लाने की बात कबुली. ट्रैक्टर और धान को जब्त कर देवभोग थाने को किया गया सुपुर्द इन दोनों उड़ीसा से धान लाकर अपने-अपने घर और गोदाम में डंप करने का बहुत बड़ा नेटवर्क कर रहा है.
कलेक्टर ने कहा कि उड़ीसा छत्तीसगढ़ के हर सीमा में चेक नाका बनाया जाए और उड़ीसा से लाया जा रहा धान को छत्तीसगढ़ लाने से रोका जाए. बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद होते हुए धान का तस्करी जारी है.
बताया जा रहा है कि मुख्यालय से लेकर झाखरपारा धूपकोट धुरुवापारा कैंटपदर बरही सहित कई गांव के धान कारोबारियों द्वारा अपना-अपना अड्डा और गौदाम में उड़ीसा का धान काफी तादाद में भर लिया है. जिससे तकरीबन स्थानीय प्रशासन भी भली भांति अवगत हैं कि किसकी कितनी गाड़ी से कितना धान लाया जा रहा है. फिर भी ज़िम्मेदार अधिकारी ऐसे धान कारोबारियों के गोदाम या अड्डा तक पहुंचने की बात तो दूर उनकी गाड़ी को पकड़कर कार्यवाही करने में असक्षम दिखाई पड़ रही है. ज्यादातर वह कारोबारी उड़ीसा से धान सप्लाई कर धान डंप कर रहे हैं. जिनके पास लाइसेंस तक नहीं हैं.
सबसे खास बात तो यह है कि देवभोग ब्लॉक के झिरीपानी झाकरपारा नागलदेही गोहरापदर बरही धौराकोट और मैनपुर ब्लॉक ढोर्रा मुचबाहल आड़पाथर उरमाल ऐसे कई गांव में किसानों के खेतों से धान की कटाई तक नहीं हो पाई है. और उनके पट्टा में धान बेचने के लिए पहले से उड़िसा का धान डंप हो गया है.
जानकारों का कहना है कि सबसे ज्यादा देवभोग के आख़री छोर मे बसा झाखरपारा गोहरापदर मगडरोड़ा टोंगसीपारा धूपकोट खुटगांव इलाक़े भारी तादाद में उड़ीसा की धान पहूंच रहा है. जिसके मद्देनजर तहसीलदार एसडीएम  सहित कई कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्र पर ताबड़तोड़ दौरा लगा रहे हैं. जिसकी चर्चा भी गांव गांव के अलावा चौक चौराहा पान ठेला पर खूब हो रही है.
चर्चा के बीच कई तरह के आरोप लगाते भी सुनने को मिलता है अधिकारीयों के सीमावर्ती पर एक्टिव को देख धान कारोबारी और बिचौलिया के बीच अपनी अपनी जुगाड़ जमाने पहुंचने की बात कहते हैं. तभी जुगाड़ू बिचौलिया खुटगांव चेक पोस्ट होने के बाद भी उड़ीसा का धान लाने में कामयाब हैं. खासकर वह व्यापारी जो पिछले कई सालों से कार्यवाही का सामना कर चुके हैं. बावजूद इसके आज भी दिनदहाड़े उड़िसा का धान सैकडो क्विंटल की तादात में लाया जा रहा है.
धान खरीदी दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल को अपने स्तर पर निगरानी बनाने की सख्त दरकार बताई जा रही है ताकि उड़ीसा के धान पर पूरी तरह लगाम लगाया जा सके.
हर साल की तरह इस साल भी उड़ीसा और दुसरे प्रांत से धान की रोकथाम के लिए देवभोग के सीमावर्ती क्षेत्रों पर अस्थाई चेकपोस्ट खुटगांव कैंटपदर नागलदेही धुपकोट कोदोभाटा उसरीपानी केन्दूबन जैसे 15 चेकपोस्ट पर पटवारी सचिव रोजगार सहायक सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने आदेश जारी किया है. ताकि हर हाल में उड़िसा की धान को रोका जा सके. बकायदा इसके लिए एसडीएम तुलसीदास मरकाम नायब तहसीलदार विजय सिंह ने मगररोड़ा सहित कई चेकपोस्ट का दौरा भी किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb