सौतेला पिता बना हैवान, 2 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी दुष्कर्मी बाप को किया गिरफ्तार
Stepfather turned monster raped 2 year old innocent girl police solved the case and arrested the accused rapist father
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर के वार्ड 25 शांति नगर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया. जहां एक सौतेले पिता ने 2 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया और फिर लहूलुहान हालत में कचरे के ढेर में फेंककर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार करीब 6:40 बजे बच्ची अपने सौतेले पिता के साथ घर के बाहर खेल रही थी. इसके कुछ देर बाद पास ही झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज आने लगी. जिसे सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी. उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लड निकल रहा था. इसके बाद परिजन बच्ची को लहूलुहान हालत में डॉयल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्ची की हालत को देखते हुए डाक्टर विशेष निगरानी में इलाज कर रहे हैं.
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. जिसे इसके सौतेले पिता के साथ आसपास के लोगो ने देखा था और घटना के बाद से सौतेला पिता घर वापस नहीं आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई संदेहियो से पूछताछ की गई और रात मे ही बच्ची के सौतेले पिता की तलाश शुरु कर दी गई थी. आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया और आरोपी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में भी कई जुर्म दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



