अभनपुर पुलिस का एक्शन, तीन साल से फरार वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, त्योहारों से पहले नॉर्थ जोन में एक ही दिन में 10 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Abhanpur police take action: three arrested, including a wanted individual who had been absconding for three years; preventive measures taken against 10 suspects in the North Zone in a single day ahead of the festive season.
अभनपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन साल से फरार वारंटी समेत तीन गिरफ्तार
अभनपुर : अभनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल ओगरे, महावीर डहरिया और वासुदेव पारधी शामिल हैं. यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कई मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीनों को पकड़ा है. इनमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों के वारंटी भी शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान एक ऐसे वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया. जो पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था.
अभनपुर पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. तीन अलग-अलग मामलों में हुई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नॉर्थ जोन में एक ही दिन में 10 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस लगातार सक्रिय मोड में है नागरिकों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के मकसद से नॉर्थ जोन पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.
इसी कड़ी में, नॉर्थ जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया.
थानावार की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:
0 थाना उरला: 06 व्यक्ति
0 थाना पंडरी: 02 व्यक्ति
0 थाना गुढ़ियारी: 01 व्यक्ति
0 थाना खमतराई: 01 व्यक्ति
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



