नागपुर जा रही पिकअप से 4 करोड़ जब्त, सीक्रेट चेंबर में मिले नोटों के बंडल, ट्रांसपोर्टर से जुड़ी रकम, भवेशभाई और विष्णुदेव से पूछताछ जारी
Rs 4 crore seized from a pickup truck heading to Nagpur; bundles of currency notes discovered in a secret compartment. The funds are linked to a transporter, and questioning of Bhaveshbhai and Vishnudev is underway.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार रात पुलिस ने पिकअप से 4 करोड़ रुपए कैश जब्त किया. रकम पिकअप के पिछले हिस्से में बने सीक्रेट चेंबर में रखी गई थी. पुलिस ने पिकअप सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रायपुर के भनपुरी में जीडी ट्रांसपोर्ट से पैसा लोड किया गया था और इसे नागपुर ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि रकम किसी ट्रांसपोर्टर की है. पुलिस यह पता लगा रही है कि पैसा कहां से आया और किस काम के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग (आईटी) की टीम को पत्र लिखकर दे दी है. अब आगे की जांच आयकर विभाग करेगा. मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा का है.
खबर के आधार पर कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार पुलिस को 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खबर मिली थी. इसके बाद वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप नम्बर CG 04 QU 5996 को रोका गया. यह रायपुर से नागपुर जा रही थी.
पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसका पिछला हिस्सा बदला हुआ मिला. इसे इस तरह बंद किया गया था कि अंदर रखी चीजें बाहर से दिखाई न दें. बारीकी से तलाशी लेने पर पिछले हिस्से में सीक्रेट चेंबर मिला. इसे खोलने पर अंदर कैश रखा हुआ था. गिनती करने पर कुल 4 करोड़ रुपए मिले. इतनी बड़ी रकम छिपाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
गाड़ी में सवार 2 लोगों से पूछताछ
पिकअप में दो लोग सवार थे. उनकी पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है डाभी गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. अब तक यह पता नहीं चला है कि पैसा किसका था और इसे किसके पास ले जाया जा रहा था.
आयकर विभाग को जानकारी भेजने की तैयारी
इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि नकदी छिपाने के लिए गाड़ी के पिछले हिस्से में सीक्रेट चेंबर कब और किसने बनवाया था. बरामद रकम कहां से आई और उससे जुड़े कौन से दस्तावेज हैं, इसकी भी जांच की जा रही है. पैसा कहां से आया. इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को जानकारी भेजी जा रही थी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



