प्रोफेसर को जान से मारने की दी सुपारी, हुआ खुलासा, 3 आरोपी रीवा से गिरफ्तार, तीन बदमाश अब भी फरार, मुख्य सरगना की तलाश जारी
Betel nut given to kill professor revealed 3 accused arrested from Rewa three miscreants still absconding search for the main kingpin continues
भिलाई-दुर्ग : भिलाई में हुई जिस घटना को लोग मामूली विवाद पर मारपीट का मानकर चल रहे थे. वह सुपारी लेकर कत्ल की साजिश का निकला. पुलिस इस मामले 3 हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जब मामले की बारीकी से जांच हुई तो साजिश की परतें खुलती गई. अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि भिलाई के एक रसूखदार व्यक्ति ने कत्ल की साजिश रची थी. जिसकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को पुलिस थाने में प्रोफेसर विनोद शर्मा के ड्राइवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को लेकर वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान वे पुलिस पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डलवाने रुके. इस बीच प्रोफेसर सिगरेट लेने दुकान की तरफ बढ़ रहे थे. तभी उनके पास तीन बाइक सवार पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद बदमाश जब ड्राइवर की तरफ बढ़े. तब वह कार लेकर कॉलेज की तरफ भागा और दुसरे स्टाफ को मामले की खबर दिया.
घायल प्रोफेसर का दिल्ली में चल रहा है इलाज
इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
हमलावरों की बाइक के आगे चल रही थी कार
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 109, 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस को सीसीटीवी में दो बाइक पर 6 बदमाश नजर आए. यह बाइक बदमाशों को भिलाई तीन के विठ्ठलपुरम के पास दी गई थी. वहीं एक स्विफ्ट कार उनके सामने चल रही थी. सीसीटीवी में नजर आई कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह कार प्रवीण शर्मा की है.
इस बीच पुलिस को मोबाइल लोकेशन के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले बदमाशों की जानकारी हुई. पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किया. उनकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों के तलाश की जा रही है.
इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि प्रोफसर पर हमले का साजिशकर्ता प्रवीण शर्मा है. जिसने बदमाशों को प्रोफेसर विनोद शर्मा के कत्ल के लिए सुपारी दी थी. हालांकि मुख्य आरोपी प्रवीर शर्मा, धीरज और अन्य आरोपी अभी फरार हैं. और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस अब तक घटना के पीछे की वजह को नहीं जान पाई है.
हमले के पीछे इस तरह की साजिश
बताते है कि प्रोफेसर पर चैट को लेकर हमला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक जिस युवती को लेकर इस शख्स पर हमला किया गया है. वह दुर्ग के एक एजुकेशन ग्रुप में हाल ही में डायरेक्टर नियुक्त हुई है. बताते है कि घोटालों की रकम से करीब 100 करोड़ का निवेश इस युवती के नाम पर एक एजुकेशन सेंटर में कराया गया था. इस निवेश को लेकर प्रोफेसर और-युवती पसोपेश में थे.
सूत्रों के मुताबिक भविष्य के झमेलों से बचने के लिए ब्लैक मनी निवेश का पीड़ित प्रोफेसर ने विरोध जताया था. यह युवती के परिवार को ना-गवार गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि युवती के भाई ने अपने पिता से सहमति लेने के बाद पीड़ित को मौत के घाट उतारने के लिए कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का सहारा लिया था. इस सिलसिले में तीन युवकों की पहचान भी कराई गई.
इस घटना को लेकर सी एस पी के द्वारा मीडिया को बताया गया कि प्रोफेसर के साथ मारपीट हुई है. मारपीट करने वाले तीन आरोपी रीवा से गिरफ्तार किये गए हैं. और अभी तीन आरोपी फरार है. फरार आरोपी में एक का नाम शिवम मिश्रा है जिसके द्वारा रीवा से इन तीन लड़कों को पांच लाख रुपए इनके खाते में एडवांस के रुप में दिया गया है. बाकी रकम काम होने के बाद बोला गया था. शिवम मिश्रा को रुपए प्रवीण के द्वारा दिया गया था और प्रवीण उस बड़े नेता के बेटे का खास दोस्त है. जिसने यह प्रोफेसर को मारने की सुपारी दिया है. और नेता के बेटे ने शिवम को रुपया प्रवीण के जरिए दिया है. पहले प्रवीण को दिया गया और प्रवीण के द्वारा शिवम मिश्रा को दिया गया। और नेता के बेटे के द्वारा प्रोफेसर को पूरी तरह से खत्म करने को कहा गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



