ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, इधर शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 17 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

A truck hit a car, five people died tragically, while a pickup returning from a wedding ceremony overturned, 17 people were injured, 4 are in critical condition

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, इधर शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 17 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 17 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

बालोद : बीती रात बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए.
अटेंड कर लौट रहे थे. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में हुआ. फिलहाल घायलों का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. रायपुर से अंबिकापुर की तरफ जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार के परखचे उड़ गए. कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है.
बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा था. कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई.
हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की. उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए. जिससे सभी लोगों की मौत हो गई.
कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं. वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे. उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया. इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को अपनी टीम के साथ कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
कार में सवार थे पांच लोग
इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार दिनेश साहू,संजीव, राहुल,दुष्यंत, स्वप्निल की मौत हुई है. इन सभी युवकों की उम्र 25 से 35 साल के बीच की थी. पुलिस ने परिजनों को इस हादसे की खबर दे दी है. वह रायपुर से उदयपुर के लिए रवाना हो गए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI