रेलवे मार्ग पर गर्डर रखकर अवरोध करने वाले 5 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, मालगाड़ी से हुई टक्कर, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त
8 accused including 5 minors arrested for obstructing railway track by placing girders, collided with goods train, engine damaged
भाटापारा : भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर लोहे का गर्डर डालकर रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 14 मार्च 2025 को रात 1:40 बजे की है., जब ग्राम अर्जुनी रेलवे फाटक के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने रेलवे लाइन पर दो लोहे के गर्डर रख दिए. इनकी लंबाई 5 मीटर और 3 मीटर थी.
भाटापारा से अंबुजा साइडिंग की तरफ आ रही मालगाड़ी (बीपीएल एमपी) गर्डर से टकरा गई. जिससे इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान हुआ. खबर मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया.
मामले में अपराध क्रमांक 170/2025 दर्ज कर धारा 126(2), 324(4) बीएनएस, और 150 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अपचारी बालकों सहित कुल 8 आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने की बात कबूल की.
पुलिस ने सभी आरोपियों को 22 मार्च 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर ट्रेन के ड्राइवर ने समय पर सतर्कता न दिखाई होती तो यह घटना एक बड़ी रेल दुर्घटना में बदल सकती थी. ग्रामीण थाना प्रभारी लखेस केवट ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
ईश्वर चक्रधारी उम्र 21 साल निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
लालू यादव उम्र 19 साल निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
सुरेंद्र यादव उम्र 18 साल निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
5 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



