CIMS के कैंटीन कर्मियों ने नाबालिग लड़की से की छेड़खानी, विरोध करने पर कर दी पिटाई, आधी रात चार कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई
CIMS canteen employees molested a minor girl beat her up when she protested police action against four employees at midnight
बिलासपुर : सिम्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज की देखभाल के लिए आई एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि रविवार की रात भोजन बांटने वाले ठेका कर्मियों ने किशोरी का हाथ पकड़कर जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगा. किशोरी के विरोध करने पर न सिर्फ उसे धमकाया गया. बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी गई. इस घटना से सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया.
घटना के दौरान किशोरी ने डर के मारे जोर-जोर से चीखना शुरु कर दिया. जिसके बाद उसकी मां और वार्ड में मौजूद गार्ड फौरन मौके पर पहुंचे. मां और परिजन जब अपनी बेटी को रोते हुए बदहवास हालत में देखे. तो वे स्तब्ध रह गए. उन्होंने ठेका कर्मचारियों को पकड़ने की कोशिश की. मगर वह भाग निकला. इस पूरे घटनाक्रम के बाद सिम्स में भारी हंगामा हुआ. जिससे वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजन भी भयभीत हो गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने तुरंत पुलिस टीम को सिम्स भेजा। हालांकि, परिजनों ने लोकलाज का हवाला देते हुए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन पुलिस ने अपनी पहल पर जांच शुरु की. सोमवार देर रात पुलिस ने सिम्स कैंटीन के चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.
सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने इस घटना को गंभीर मानते हुए कहा कि मरीज की महिला परिजन के साथ छेड़खानी की घटना शर्मनाक है. इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जा रही है. और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मामला गंभीर है, जांच टीम बनाई जाएगी: डॉ. केके सहारे, डीन सिम्स…..
अटेंडर के साथ छेड़खानी संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है. भर्ती मरीज की महिला परिजन के साथ छेड़खानी करना बहुत गंभीर मामला है. इसकी जांच करने कमेटी बनाई जाएगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



