1 जनवरी 2026 में बदलेगी ट्रेनों की टाइमिंग, 55 एक्सप्रेस, 8 पैसेंजर के समय में बदलाव, AC और मेल-एक्सप्रेस के टिकट होगी महंगी

Train timings to change from January 1, 2026, including changes to the timings of 55 express and 8 passenger trains, and higher prices for AC and mail-express trains.

1 जनवरी 2026 में बदलेगी ट्रेनों की टाइमिंग, 55 एक्सप्रेस, 8 पैसेंजर के समय में बदलाव, AC और मेल-एक्सप्रेस के टिकट होगी महंगी

रायपुर : 1 जनवरी 2026 से भारतीय रेल के 18 जोन सहित 70 रेल मंडल में न्यू टाइम टेबल लागू हो जाएगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 55 गाड़ियों के समय में बदलाव किया है.  इसी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे अपने यात्री परिचालन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. मुसाफिर नई टाइम टेबल की डिटेल जानकारी रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.
रेल खंड में मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 10  से लेकर 25 मिनट तक एवं पैसेंजर ट्रेनों में 05 मिनट से लेकर 20 मिनट तक प्रस्थान स्टेशन से आगमन बचत होगी. इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली और होकर गुजरने  55 एक्सप्रेस, 8 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. बाकी स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी. 
26 दिसंबर से किराए में होने वाले बढ़ोत्तरी का असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। साधारण श्रेणी में 215 किमी तक किराया नहीं बढ़ाया गया। लेकिन उससे अधिक की दूरी पर 1 पैसा और मेल-एक्सप्रेस व एसी में 2 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त बढ़ोत्तरी की गई है।
सफ़र होगा महंगा 
भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों के झटका दिया है. अब 26 दिसंबर से लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. रेलवे ने किराया बढ़ाने का ऐलान किया है. इस कदम से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी जो वो अपने नेटवर्क को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी.
215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
215 किमी तक साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. जबकि 215 किमी से ज्यादा सफर पर साधारण क्लास में 1 पैसा प्रति किमी बढ़ेगा। वहीं, मेल/एक्सप्रेस की नॉन-एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी। एसी क्लास में भी 2 पैसे प्रति किमी बढ़ेगा.
मिसाल के तौर पर अगर कोई 500 किमी नॉन-एसी में सफर करे. तो उसे 10 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। भोपाल से दिल्ली से की दूरी 800 किलोमीटर है तो एसी सफर में 16 रुपए एक्सट्रा लगेंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा कमाई होगी..

टाइम टेबल
12185 रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस पहले रात 10:00 बजे प्रस्थान करती थी, अब रात 9:55 बजे करेगी
22145 भोपाल–रीवा एक्सप्रेस पहले 11:05 PM बजे रात में प्रस्थान करती थी अब 11:00 PM पर करेगी
19324 भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस पहले 5:00 PM और अब 5:10 PM
14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस पहले: 4:55 PM अब 4:40 PM
12197 भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस पहले 3:15 PM अब: 3:10 PM
19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस पहले 4:35 PM अब 4:30 PM
22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस पहले 3:50 PM अब 3:40 PM
01665 रानी कमलापति–अगरतल्ला स्पेशल पहले 3:40 PM अब 3:20 PM

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का भी समय बदला
12185 रानी कमलापति–रीवा पहले 8:00 AM अब 7:55 AM
11272 भोपाल–इटारसी पहले 12:30 PM अब: 1:15 PM
11602 कटनी–बीना पहले 7:05 PM अब: 8:00 PM
18236 बिलासपुर–भोपाल पहले 5:18 PM अब 5:00 PM
51884 ग्वालियर–बीना पहले 4:25 PM अब: 4:20 PM
11603 कोटा–बीना पहले 4:55 PM अब 4:50 PM

इटारसी स्टेशन और अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों में समय में बदलाव
18234 बिलासपुर–इंदौर पहले 1:25 AM / 1:40 AM और अब 1:35 AM / 1:40 AM
12577 दरभंगा–मैसूर पहले 12:35 PM / 12:45 PM और अब 12:20 PM / 12:30 PM
22351 सहरसा–बेंगलुरु पहले 12:35 PM / 12:45 PM और अब 12:20 PM / 12:30 PM
22353 पटना–बेंगलुरु पहले 12:35 PM / 12:45 PM और अब 12:20 PM / 12:30 PM
22642 निजामुद्दीन–कन्याकुमारी पहले 12:35 PM / 12:45 PM और अब 12:20 PM / 12:30 PM

संत हिरदाराम नगर स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में बदलाव
17606 भगत की कोठी–कचीगुड़ा पहले 4:30 PM / 4:35 PM और 4:25 PM / 4:30 PM
18234 बिलासपुर–इंदौर पहले 4:28 AM / 4:30 AM और 4:53 AM / 4:55 AM
19339 दाहोद–भोपाल पहले 3:20 PM / 3:22 PM और 3:30 PM / 3:32 PM
बीना स्टेशन
12185 रानी कमलापति–रीवा, पहले 12:30 AM / 12:35 AM और अब: 12:25 AM / 12:30 AM

रुठियाई स्टेशन
14814 भोपाल–जोधपुर, पहले: 11:15 PM / 11:20 PM और अब 11:25 PM / 11:30 PM
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t