बाउंड्री निर्माण विवाद में बलवा और लाठी व ब्लेड से मारपीट, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In a boundary construction dispute, a riot broke out involving assault with sticks and blades; police arrested seven accused, including five women, and sent them to jail.

बाउंड्री निर्माण विवाद में बलवा और लाठी व ब्लेड से मारपीट, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा  : बलौदा थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता श्रीमती अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे और राजेश्वरी कुर्रे ने एक राय होकर बाउंड्री बनाने की बात को लेकर पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का, लाठी व ब्लेड से मारपीट की. इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 के तहत धारा 119(2), 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र कुर्रे (35 वर्ष), जितेन्द्र कुर्रे (39 वर्ष),  जागेश्वरी कुर्रे (37 वर्ष), मोगरा कुर्रे (47 वर्ष),  सुमन कुर्रे (34 वर्ष),  पूनम कुर्रे (27 वर्ष) सभी निवासी करहीडीह तथा  राजेश्वरी कुर्रे (32 वर्ष) निवासी ग्राम कुरमा, थाना बलौदा शामिल हैं.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर एवं थाना बलौदा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t