घर से अचानक नाबालिग लापता, मचा हड़कंप, रायपुर के किराये के मकान में मिली लड़की, शादी का झांसा देकर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ठाकुर राम गिरफ्तार
Minor girl suddenly goes missing from home, sparking panic; she is found in a rented house in Raipur. Accused Thakur Ram arrested for raping the girl under the pretext of marriage.
बिलासपुर : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान ठाकुर राम उर्फ हर्ष उम्र 22 साल निवासी ग्राम नरदहा, थाना विधानसभा, रायपुर के रुप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी 9 मई 2026 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी सबूतों और मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग लड़की को रायपुर में किराये के मकान में रखे हुए है. खबर मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर रायपुर रवाना की. पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी ठाकुर राम उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



