नगर पालिका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल होगी आज से शुरु, प्रदेशभर से जुटेंगे कर्मचारी, मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन, दी चेतावनी

Three day strike of municipal employees will start from today employees will gather from all over the state there will be a demonstration regarding their demands warned

नगर पालिका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल होगी आज से शुरु, प्रदेशभर से जुटेंगे कर्मचारी, मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन, दी चेतावनी

कवर्धा : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है. जिसके तहत अपनी मांगों को लेकर और संघ के आव्हान पर नगर पालिका के नियमित कर्मचारी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक 3 तीन दिन तक बिलासपुर स्थित नेहरु चौक विकास भवन में हड़ताल पर रहेंगे.
हड़ताल अवधि में निकाय के काम बंद रखेंगे. इसके बाद भी शासन द्वारा मांगे पूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से मिले निर्देश के परिपालन एवं नगरीय निकाय की महासंघ बैठक में लिये गए फैसले के मुताबिक हड़ताल में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. हड़ताल में जाने की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा गया है.
ये है प्रमुख मांगे..
नगरीय निकायो में हर महीने 1 तारीख़ वेतन भुगतान ट्रेज़री के जरिए हो.
नगरीय निकायों में ठेका प्रथा बंद हो और 10 साल सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण.
नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भाँति ओल्ड पेंशन लागू हो.
नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु के बाद परिवारजनो को संभाग स्तर में रिक्त पदो पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करे.
संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्यवाही जल्द किया जाए.
छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb