नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मिली प्लास्टिक की थैली, पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश, मिला युवती का कटा हुआ सिर और हाथ, इलाके में मचा हड़कंप

Children fishing in the canal found a plastic bag, when the police opened it they were shocked, a girl's severed head and hand were found, there was a stir in the area

नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मिली प्लास्टिक की थैली, पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश, मिला युवती का कटा हुआ सिर और हाथ, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक तैरती हुई प्लास्टिक की थैली मिली. थैली के अंदर से युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से निकले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीएसईबी चौकी पुलिस के हसदेव नदी में बाई तट नहर के पास बच्चे मछली पकड़ रहे थे. इस दौरान बच्चों को नहर में बहती हुई एक प्लास्टिक की थैली मिली. जब उन्होंने थैली को खोला तो उसमें से बदबू आने लगी. जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई और पुलिस को मामले की खबर दी गई.
खबर मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और थैली खोलने पर होश उड़ गए. थैली के अंदर युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से, लाल रंग का तौलिया और कपड़े मिले. हत्या कर इन हिस्सों को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंच गई और जांच कर रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल, युवती की पहचान के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे थैली में मौजूद सामान जैसे चावल और अन्य सामानों के आधार पर पहचान करने में मदद करें और पुलिस को खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI