ढाबा बंद नहीं करने पर घर में घुसकर तोड़फोड़, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी, लाठी-डंडों से पीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

House stormed and vandalized for refusing to close a dhaba; youths issued death threats and beat the victim with sticks and rods; five accused arrested and put behind bars.

ढाबा बंद नहीं करने पर घर में घुसकर तोड़फोड़, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी, लाठी-डंडों से पीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

दुर्ग : दुर्ग के अंजोरा इलाके में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर 5 युवकों ने एक व्यक्ति को पहले फोन पर धमकाया, फिर उसके किराए के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी. आरोपियों ने घर के बाहर रखे सामान और लाइटिंग में नुकसान पहुंचाया. इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी की गई. आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. अब पुलगांव और अंजोरा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर की रात अंजोरा में ढाबा संचालक के मोबाइल पर सनी उर्फ चेतन खन्ना और उसके साथियों ने लगातार फोन किया. फोन पर ढाबा बंद करने के लिए दबाव बनाया गया और धमकाया गया. इसके कुछ देर बाद सभी आरोपी एक साथ काली मंदिर के पास पीड़ित के किराए के मकान में पहुंच गए. आरोपियों ने कथित तौर पर जबरन घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज शुरू कर दी.
पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घर में घुसने के बाद आरोपियों ने बाहर रखे सामान और लाइटिंग में तोड़फोड़ की. इस दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. मुखबिर और पीड़ित से मिली खबर के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की और पांचों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में पुलगांव निवासी सनी उर्फ चेतन खन्ना (33), धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी (29) और चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी (31) शामिल हैं. इनके अलावा रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र निवासी गणेश साहू (22) और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी नीरें सुबह (26) को भी गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी
सनी उर्फ चेतन खन्ना पिता स्व अनिल खन्ना उम्र 33 साल निवासी पुलगांव
धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी  पिता स्व अनिल खन्ना उम्र 29 साल निवासी पुलगांव
चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी  पिता स्व अनिल खन्ना उम्र 31 साल निवासी पुलगांव
गणेश साहू, उम्र 22 साल निवासी टाटीबंध, रायपुर
नीरें सुबह, उम्र 26 साल निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल वर्तमान पता खन्ना ढाबा, जोड़ा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?