देर रात गरबा उत्सव में बवाल, कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल और दुर्गा समिति के युवकों में जोरदार झूमा-झटकी, एक युवक घायल

Chaos erupts at the Garba festival late at night; youths from the Bajrang Dal and Durga Samiti engage in a scuffle, injuring one youth.

देर रात गरबा उत्सव में बवाल, कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल और दुर्गा समिति के युवकों में जोरदार झूमा-झटकी, एक युवक घायल

देर रात गरबा उत्सव में बवाल, कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल और दुर्गा समिति के युवकों में जोरदार झूमा-झटकी, एक युवक घायल

दुर्ग : भिलाई के रुआबांधा सेक्टर के गरबा के दौरान देर रात को जमकर बवाल हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के युवकों के बीच हुई झूमा-झटकी जल्द मारपीट में तब्दील हो गई. घटना में एक युवक का सिर फूट गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.
दरअसल बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा देखने के लिए गए हुए थे. इस दौरान दो-तीन युवक आपसी विवाद में गाली-गलौच करने लगे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौच नहीं करने की नसीहत दी, इसके बाद बात बढ़ गई, और सभी आपस में भिड़ गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दुर्गा पंडाल में लगी आग, पीछे का हिस्सा जलकर खाक, प्रतिमा भी हुई खंडित

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई. पंडाल के पीछे हिस्से में लगी आग से अंदर स्थापित दुर्गा मां का प्रतिमा खंडित हो गई. इस घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गए. कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया.
आग लगने से पंडाल के पीछे का हिस्सा जलकर खाक हो गया. वहीं सामने का हिस्सा सुरक्षित है. आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. पंडाल में आग लगने के दौरान पंडाल में मौजूद चार भक्त समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए. आगजनी की इस घटना से आयोजन समिति और श्रद्धालु दोनों स्तब्ध हैं. भारत माता चौक पर पहली बार आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया था. जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t