अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, कंकालिन मंदिर के पास युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Blind murder mystery solved, young man killed near Kankalin temple, police arrested the accused within twelve hours and sent him to jail

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, कंकालिन मंदिर के पास युवक की हत्या, पुलिस ने  आरोपी को बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

बालोद : बालोद जिला के गुरुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम कंकालिन उर्फ पेटेचूआ स्थित कंकालिन मैय्या मंदिर के पास किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा सरदार सिंह नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से गर्दन में वार कर हत्या कर फरार हो गया था जिसे गुरुर पुलिस ने बारह घंटे के अंदर दबोच लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून 2025 को पुलिस को खबर मिली कि ग्राम कंकालिन मंदिर के पीछे गेट के पास सरदार सिंह जाति बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा, थाना रतनगढ़, जिला निमच (म.प्र.) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है.
मिली खबर के आधार पर थाना प्रभारी गुरुर और स्टॉफ तत्काल मौके पर ग्राम कंकालिन के कंकालिन मंदिर के पास पहुंचा. जहां पर प्रार्थी लक्ष्मण गोंड पिता सरदार सिंह उम्र 28 साल जाति बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जीसीबी ट्रेक्टर वाहनो से ठेकेदार के अंदर में रास्तो में मुरुम डालने का काम करता है. उन्होंने बताया कि 18 जून 2025 को वे निजी काम से भानुप्रतापपुर गया हुआ था. शाम करीब 5:30 बजे के आसपास उसके छोटे भाई भीम सिंह ने फोन कर खबर दिया कि इसके पिता सरदार सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर के पीछे गर्दन में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है. आप फौरन कंकालिन मंदिर के पास ग्राम कंकालिन आओ.. कहने पर वह करीब 7 बजे के आसपास कंकालिन मंदिर के पास पहुंचा.
जहां पर उसने देखा कि मंदिर के पीछे वाले गेट के पास उनके पिता सरदार सिंह का शव पड़ा हुआ था. शव के पास उनके पिता सरदार सिंह का मोटर सायकल बजाज प्लेटिना भी था. गाड़ी के आस पास जमीन में खून का धब्बा दिखा और मोटर सायकल में भी खून का धब्बा दिखा. उसके पिता सरदार सिंह के सिर के पीछे गर्दन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर देहाती नालसी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा तीन टीम तैयार किया गया. तीनो टीम का नेतृत्व क्रमशः थाना प्रभारी गुरूर, थाना प्रभारी पुरुर और सायबर सेल प्रभारी कर रहे थे. आरोपी की जानकारी तकनीकी सबूत से इकठ्ठा की गई. आरोपी का लोकेशन कांकेर जिला के चारामा क्षेत्र मे मिला. पुलिस अधीक्षक योेगेश पटेल द्वारा लगातार तीनो टीम से संपर्क कर अपडेट लेकर मार्ग दर्शन करते रहे. तकनीकी सबूतों की मदद से पता चला कि आरोपी माकड़ी ढाबा के पास है. टीम तत्काल मौके पर पहुचें आरोपी से पुछताछ करने पर दीगर राज्य भागने प्लान कर रहा था.
आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर हत्या करना कबूल करते हुए घटना मे इस्तेमाल टांगिया व पहने हुए कपडे को जप्त किया गया. जांच मे मिले सबूतों के आधार पर आरोपी प्रवीण कुमार कुंजाम द्वारा उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित कराना सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को 20 जून 2025 को गिरफ्तार कर अदालत मे पेश किया गया.
आरोपी की पता तलाश एवं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही मे थाना गुरुर से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि कुलेश्वर यादव, प्र.आर. 298 राकेश साहू, आरक्षक कोमल साहू, गुलाब किशोर तथा थाना पुरूर से निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन साहू एवं सायबर सेल बालोद से सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, संदीप यादव, अकाश सोनी, अकाश दुबे का कार्य सराहनीय रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB