जमीन की लालच में रिश्तों का कर दिया खून, बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Relationships were ruined due to greed for land, son killed his mother by chopping her with an axe, accused arrested

जमीन की लालच में रिश्तों का कर दिया खून, बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस ने बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. जमीन के लालच में बहन के पुत्र ने ही अपनी बड़ी मां की बेरहमी से हत्या की है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून 2025 को थाना कोटा को खबर मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में बुजुर्ग महिला श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है. महिला के सिर और गले के पास वार किया गया है. इस वारदात की खबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. खबर मिलते ही श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, थाना प्रभारी कोटा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। FSL की टीम एवं डॉग स्कॉट के द्वारा भी मौके का मुआयना किया गया.
इसके बाद मर्ग पंचनामा कर, थाना कोटा में अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम किया गया. जांच दौरान आसपास के ग्रामीणों और मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई.
पूछताछ में पता चला कि मृतिका लगभग 60 साल की थी और अकेले रहती थी. उसका पति और कोई संतान नहीं है. उसकी खुद की और पिता की करीब चार एकड़ जमीन थी. जिसकी किसानी से मिली आमदनी से जिंदगी गुजार रही थी.
मृतिका पांच बहने थी. जिनमें जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था. उसके घर के पास ही उसकी बहन का बेटा सौखी नवरंग अपने परिवार के साथ रहता था. शक के आधार पर मृतका के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की गई और घटना के बारे में सबूत इकठ्ठा किए गए.
संदेही सौखी नवरंग को तलब कर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया तो अपनी बड़ी मां मृतिका श्रीमती कुंवारियां बाई बघेल पिता समेलाल उम्र 60 साल के साथ जमीन बटवारा की बात पर विवाद होना बताया और पिछले दो-तीन साल से बातचीत बंद नहीं होने की जानकारी दी.
इसी नाराजगी में मौका देखकर धारदार टांगिया से सिर और गले पर वार कर हत्या करना कबूल किया. आरोपी सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग उम्र 35 साल निवासी ग्राम खुरदुर थाना कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
इस मामले की जांच कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल, आरक्षक 1086 भोप साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू , आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी और अन्य स्टाफ का अहम भूमिका रही.
नाम आरोपी
सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग उम्र 35 साल निवासी ग्राम खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
क्या बंटवारा करने से रिश्ते बंटने लगते हैं, या न करने से मरते हैं? 60 साल की एक महिला, जिसने न कोई संतान पाली, न पति का सहारा मिला… वह अपनों की ज़मीन बचाते-बचाते अपनी ही जान गंवा बैठी. सवाल ये नहीं कि आरोपी कौन था..? सवाल ये है कि क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं कि कुछ एकड़ खेत की कीमत खून से चुकाने लगे हैं..?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB