एसडीएम ने लिया सख्त एक्शन, अवैध पटाखों का भारी तादाद में संग्रहण और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर वासुदेव डेली नीड्स स्टोर्स सील

SDM took strict action Vasudev Daily Needs stores sealed after huge collection of illegal firecrackers and expired food items

एसडीएम ने लिया सख्त एक्शन, अवैध पटाखों का भारी तादाद में संग्रहण और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर वासुदेव डेली नीड्स स्टोर्स सील

बिलासपुर/तखतपुर : कलेक्टर के निर्देश एऔर अनुविभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में तखतपुर स्थित अवैध पटाखा गोदामों में दबिश दी गई. आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर प्रशासन की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. प्रशासन ने चेतावनी दी  है कि ऐसे अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा सके.
जांच के दौरान डेली नीड्स दुकान की आड़ में भारी तादाद में अवैध पटाखों का संग्रहण किया गया था. शिकायत मिलने पर टीम द्वारा निरीक्षण में नीचे फ्लोर पर खाद्य सामग्री, डेली नीड्स की दुकान पाई गई और ऊपरी फ्लोर में भारी तादाद में पटाखे संग्रहित कर रखे पाए गए.
पुराना नगर पालिका कॉम्प्लेक्स और मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के 5 गोदामों में अवैध तरीके से 103 कार्टून में पटाखा बरामद किया गया. टीम द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी तरह के कागजात पेश नहीं करने से जप्त पटाखों को सील करने की कार्यवाही की गई. आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई.
इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई. वासुदेव स्टोर्स से एक्सपायरी डेट पार कर चुके और फफूंद लगे रसगुल्ले बिक्री के लिए रखे हुए पाए गए. जब अन्य खाद्य सामग्री की जांच की गई. तो बड़ी तादाद में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली. जिससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन का मामला सामने आया. इस पर वासुदेव स्टोर्स को तत्काल सील कर दिया गया.
27 सितंबर 2024 को 3 घंटे चली कार्यवाही में एसडीएम तखतपुर ज्योति पटेल , तहसीलदार पंकज सिंह, नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की, खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के साथ राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के कर्मचारी जांच कार्य में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb