स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 सस्पेंड, शराब सेवन करते फोटो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित
5 suspended including Collector Principal Cluster Coordinator who came to inspect the school photo of consuming alcohol goes viral Panchayat Secretary suspended
स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 सस्पेंड
बिलासपुर : बिलासपुर जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने शनिवार को जयराम नगर आत्मानंद स्कूल ( मस्तुरी ब्लॉक) का औचक निरीक्षण किया. परिसर में गंदगी और शिक्षकों में स्वेच्छाचारिता का आलम मिलने पर स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया. इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा सहित ऑफिस कार्यो का बारीकी से जायजा लिया.
कलेक्टर ने पाया कि सभी अपने दायित्वों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं. जिस पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय जयराम नगर की प्राचार्य एम मोइत्रा, मनोज कुमार तिवारी, व्याख्याता (एल बी), उषा महानंद व्याख्याता (एल बी), प्रदीप कुमार राठौर व्याख्याता (एल बी), गणेश राम मिरी संकुल समन्वयक को सस्पेंड कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शराब सेवन करते फोटो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित
बिलासपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक द्वारा जनपद पंचायत सरायपाली से प्राप्त प्रतिवेदिन के मुताबिक ग्राम पंचायत कोटद्वारी के सचिव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. प्रतिवेदन के मुताबिक 8 नवंबर 2024 को सचिव वृन्दावन बांक कार्यालयीन समय में गैरहाजिर थे.
वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का शराब सेवन करते हुए फोटो वायरल हुआ है. और शराब के नशे में कार्यालयीन समय में सड़क में घूमते हुए पाया गया है. जिसकी वजह से इस कार्यालय की छवि धूमिल हुई है.
वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है. जो छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के खिलाफ है. इसलिए वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोटदवारी, जनपद पंचायत सरायपाली के उक्त कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है. निलंबन अवधि में बांक ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत महासमुंद निर्धारित किया जाता है और उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



