ताला तोड़कर उड़ाए 3800 रुपए, फिर दुकान में लगा दी आग, 5 लाख का सामान जलकर खाक, चंद घंटे में आरोपी गणेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
After breaking the lock and stealing ₹3,800, the accused set the shop on fire, reducing goods worth ₹5 lakh to ashes; Ganesh was arrested and sent to jail within a few hours.
बिलासपुर/रतनपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित एक दुकान में चोरी करने के बाद आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 1,116 रुपये नकद बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान गणेश सूर्यवंशी उम्र 19 साल के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को भेंड़ीमुड़ा निवासी दुर्गा कश्यप ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेला ग्राउंड स्थित उनकी दुकान में अज्ञात वजह से आग लग गई. आग से दुकान में रखा किराना सामान, फ्रिज, कूलर, पंखा, कुर्सी-टेबल और दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह जल गया. आगजनी में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया.
इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरु की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी दी. जो घटना के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहा था. थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने संदेही की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में गणेश सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया.
चोरी के बाद माचिस से लगाई आग
पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी की नीयत से अंदर घुसने और वहां रखी पेटी से 3,800 रुपये चोरी करने की बात बताई. इसके बाद उसने दुकान में रखी माचिस से आग लगा दी. आरोपी ने चोरी की रकम में से 2,684 रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिया. जबकि बाकी 1,116 रुपये उसके पास मिले. जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों के चलते जेल जा चुका है.
आरोपी
गणेश सूर्यवंशी पिता स्व भीमराम सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



