सरपंच की संदिग्ध मौत, श्मशान घाट के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, खून और संघर्ष के संकेत, बाइक और रॉड-डंडे भी बरामद, फैली सनसनी

Suspicious death of Sarpanch; body found near cremation ground with injury marks and signs of a struggle and bleeding; bike, rods, and sticks also recovered; incident sparks sensation.

सरपंच की संदिग्ध मौत, श्मशान घाट के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, खून और संघर्ष के संकेत, बाइक और रॉड-डंडे भी बरामद, फैली सनसनी

कोंडागांवफरसगांव : बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल दिगानार के सरपंच मंगल सिंह मरकाम उम्र 56 साल की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. सरपंच मोहपाल से कारागांव जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट और तालाब के पास संदिग्ध हालत में पड़े मिले. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें फौरन इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. यह मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल दिगानार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच मंगल सिंह मरकाम रात के समय अपने घर से निकले थे. काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की. गांव और आसपास के लोगों से भी उनके बारे में जानकारी ली गई. लेकिन शुरुआती तौर पर उनका कोई पता नहीं चला.
तलाश के दौरान मोहपाल से कारागांव जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट और तालाब के पास मंगल सिंह मरकाम संदिग्ध हालत में पड़े मिले. घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मंगल सिंह की बाइक भी मिली। इसके अलावा खेत के किनारे रॉड और डंडे पड़े मिले हैं. उन्हें देखकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उनकी हालत नाजुक लगने पर बिना देर किए उन्हें फरसगांव अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सरपंच की जांच की. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को दी गई. खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सरपंच की इस तरह संदिग्ध हालत में मौत होने से परिवार के साथ ही गांव में भी शोक और चिंता का माहौल है. परिजनों ने आशंका जताई है कि मंगल सिंह मरकाम की हत्या की गई हो सकती है. उनका कहना है कि रात में घर से निकलने के बाद वह किन लोगों से मिले और किन हालात में श्मशान घाट तथा तालाब के पास पहुंचे. इसकी विस्तृत जांच की जानी चाहिए.
परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाए और घटना के पीछे यदि किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका है तो उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाए. वहीं पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मिले सबूतों और हालात की जांच कर रही है.
पुलिस सरपंच के घर से निकलने के समय, उनके आने-जाने के संभावित रास्ते और घटना स्थल से जुड़े बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले उन्हें किसने देखा था.
सरपंच के मौत की असल वजह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत के रूप में देखते हुए जांच आगे बढ़ाई है. परिजनों के हत्या के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है. घटना के बाद गांव में बड़ी तादाद में लोग इकठ्ठा हुए और सरपंच की अचानक मौत पर दुख जताया. ग्रामीणों में भी यह जानने को लेकर चिंता है कि आखिर मंगल सिंह मरकाम के साथ रात के समय क्या हुआ था. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.
फिलहाल मंगल सिंह मरकाम की मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह सामने आएगा कि उनकी मौत किन हालात में हुई. घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों की नजर अब पुलिस जांच के निष्कर्ष पर बनी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb