ग्राम पटेल नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी अश्वनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Ashwani the accused who made fake documents for Gram Patel appointment was arrested by the police and sent behind the bars

ग्राम पटेल नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी अश्वनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कांकेर : ग्राम पंचायत तेलम्मा में पटेल पद के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले युवक को कोकर पुलिस ने गिरफतार किया है.
आरोपी ग्राम पंचायत तेलम्मा में पटेल पद के लिए पंचायत प्रस्ताव रखे थे जिसमें 17 मई 2023 को संरपंच वार्ड पंच सचिव और अन्य ग्रामीण मौजूद रहकर ग्राम पटेल पद के लिए पंचूराम गोटा की पंचायत प्रस्ताव पारित किया गया. जिसे सचिव दुकालू राम गोटा द्वारा पटेल पद नियुक्ति पंचायत प्रस्ताब को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भानुप्रतापपुर में पेश किया गया.
इसी दौरान आम तेलम्मा निवासी अश्वनी पटेल के द्वारा उक्त पंचायत प्रस्ताव की छाया प्रति को लेकर छल पूर्वक कूटरचित दस्तावेज को कालम नंबर (03) व कालम नंबर (4) पंचायत प्रस्ताव में सफेदा लगाकर मिटाकर कालम नंबर (3) में ग्राम प्रस्ताव चयन एवं कामन नंबर (04) में अश्वनी पटेल द्वारा उक्त पंचायत प्रस्ताव में 11 मई 2023 को कूटरचित दस्तावेज को छल पूर्वक असली दस्तावेज के तौर पर अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) कार्यालय भानुप्रतापपुर में अश्वनी पटेल के द्वारा पटेल पद के लिए अपने नाम से ग्राम प्रस्ताव का फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेश किया गया.
जबकि मूल दस्तावेज में पटेल पद के लिए पुचूराम गोटा का नाम पंचायत प्रस्ताव में पारित किया गया. शिकायत आवेदन जांच में आरोपी अश्वनी पटेल के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने का अपराध पाए जाने पर जुर्म दर्ज्ज कर मामला जांच में लिया गया.
थाना कोरर स्टॉफ द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक से फरार आरोपी की पता साजी की जा रही थी. आरोपी के मिलने पर पूछताछ करने से जुर्म करना कबूल करने पर आरोपी अश्वनी पटेल पिता झिंगरु राम पटेल उम्र 45 साल निवासी तेलम्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक श्री जितेन्द्र गुप्ता, उनि तुलसी राम कोसिमा प्र.आर. 138 लकेश रावटे म.आर. 871 निर्मला मरकाम एवं थाना के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb