चार साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, शव को ठिकाने लगा दिया, पुलिस ने सामाजिक प्रमुख सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Four-year-old blind murder solved, strangulation to death, body disposed of, police arrest 3 accused including social leader

चार साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, शव को ठिकाने लगा दिया, पुलिस ने सामाजिक प्रमुख सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर : चार साल पुराने अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है. 13 जुलाई 2022 को रात थाना ताड़ोकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरंडी में सदेश कुमार ध्रुव की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई थी.
इस मामले की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक की पहली पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह अलग रह रही थी. इसी बीच मृतक द्वारा दूसरी शादी की तैयारी की जा रही थी. जिसका सामाजिक प्रमुख गंगूराम ध्रुव विरोध कर रहा था.
13 जुलाई 2022 को सामाजिक बैठक के बाद गंगूराम ध्रुव, मंगूराम ध्रुव और रजउराम ध्रुव ने आक्रोश में आकर हत्या की योजना बनाई। उसी रात करीब 8:30 बजे तीनों आरोपियों ने मृतक के घर जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा फिर जांच और सबूत इकठ्ठा करने के दौरान 23 मार्च 2026 को तीनों संदिग्धों गंगूराम ध्रुव (39 वर्ष), रजउ राम ध्रुव (42 वर्ष),मंगूराम ध्रुव (34 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है. इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में थाना ताड़ोकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB