धमतरी में महिला के घर में घुसकर तलवार और डंडों से जानलेवा हमले की धमकी देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार जप्त

In Dhamtari, police have arrested and jailed four individuals who broke into a woman's home and threatened her with a lethal attack using swords and sticks; the weapons have been seized.

धमतरी में महिला के घर में घुसकर तलवार और डंडों से जानलेवा हमले की धमकी देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार जप्त

धमतरी : धमतरी शहर के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तलवार और लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी. इसी दौरान 10 से 12 लोग तलवार, बेसबॉल स्टिक और डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए. आरोपियों ने उसके भाई के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर प्रार्थिया का गला पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी उसकी मां के घर पहुंचकर वहां भी हथियार लहराते हुए दहशत फैलाने लगे.
प्रार्थिया की शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 25 नवंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल मसीह उम्र 26 साल, भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव उम्र 30 साल, शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह उम्र 20 साल और शुभम नेताम उम्र 24 साल, सभी निवासी धमतरी शामिल हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल मसीह से तलवार और अन्य आरोपियों से लकड़ी के डंडे जब्त किए हैं.
आरोपी
01) राहुल मसीह पिता राजेश मसीह उम्र 26 साल निवासी टिकरापारा शारदा चौक धमतरी
(02) भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव पिता फुलवंत यादव उम्र 30 साल निवासी नयापारा वार्ड बजरंग चौक गोपी होटल के सामने धमतरी
03) शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह पिता राजू मसीह उम्र 20 साल निवासी टिकरापारा तालाब के पास धमतरी
04) शुभम नेताम पिता रमेश नेताम उम्र 24 साल निवासी रिसाईपारा पश्चिम धमतरी जिला धमतरी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb