कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों के नाम, रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में चोरी के आरोपी ने किया सुसाइड, युवक ने की खुदकुशी
The accused of cable theft committed suicide by hanging himself in the custody of Railway Protection Force panic in the city the youth committed suicide police started investigation
रेलवे सुरक्षा बल के हिरासत में केबल चोरी का आरोपी ने किया फांसी लगाकर सुसाइड, शहर में हड़कंप
मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ स्थित आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) थाना में घटित एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने रेलवे सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बिजुरी निवासी दिलीप तिर्की उम्र 42 साल जिसे केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उक्त आरोपी ने थाना के टॉयलेट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना आरपीएफ थाने के भीतर हुई और इससे पूरे पुलिस बल में हड़कंप मच गया.
घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप तिर्की के घर से जली हुई केबल बरामद की गई थी. जिसके आधार पर उसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था. तिर्की को पूछताछ के दौरान थाना के अंदर मौजूद बैरक में रखा गया था. देर रात उसने थाना के टॉयलेट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और थानों में हिरासत के दौरान आरोपियों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. हिरासत में किसी आरोपी द्वारा खुदकुशी करना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. यह घटना साफ तौर पर बताती है कि आरोपी की निगरानी में कमी थी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था.
आरपीएफ थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए घटनास्थल पर पहुंचने की पहल की है. स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है, और यह देखना बाकी है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी.
हिरासत में आत्महत्या की यह घटना रेलवे सुरक्षा बल के लिए एक बड़ी चुनौती है. यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर एक आरोपी थाने के भीतर आत्महत्या कर सकता है. तो वहां की सुरक्षा और निगरानी तंत्र की स्थिति क्या है? पुलिस थानों में सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है. और इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि कहीं न कहीं उस जिम्मेदारी का पालन नहीं किया गया.
यह घटना सिर्फ एक मामले की बात नहीं है. बल्कि यह पूरे पुलिस और सुरक्षा तंत्र की कमजोरियों को उजागर करती है. ऐसे मामलों में, थानों और पुलिस पोस्टों में निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की जरुरत है. पुलिस हिरासत में होने वाले अपराधियों या आरोपियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरुरी है. ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हो.
इस घटना के बाद यह देखना अहम होगा कि प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं? ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. साथ ही पुलिसकर्मियों की जवाबदेही और उनके प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है.
मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाना में हुई इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस हिरासत में आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. ऐसे हादसे न सर्फ सुरक्षा तंत्र की कमजोरियों को उजागर करते हैं. बल्कि उन परिवारों के लिए भी एक गहरा आघात होते हैं. जो इंसाफ की उम्मीद में पुलिस और न्यायिक तंत्र की ओर देखते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों के नाम
रायपुर : राजधानी रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम भी लिखे हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच के जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक
सैमुअल सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करने वाले प्रतीक की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने घर से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरु कर दी है.
मृतक प्रतीक सैम्युल कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था. उसकी खुदकुशी के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक प्रतीक सैम्युल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था. लेकिन उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी. यह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.
जानकारी मिली है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यह कदम उठाया था. चूंकि वे घर में अकेले रह रहे थे. इस वजह से किसी को उनकी मौत की जानकारी नहीं हो सकी. उनके एक दिसत जब कल रात उनके घर पहुंचे. तो उन्होंने प्रतीक की लाश फांसी पर लटकी हुई देखी और फौरन इसकी खबर पुलिस को दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ासर में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के खुदकुशी का मामला सामने आया है. जिसकी खबर मिलते ही तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के डेड बॉडी का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ासर निवासी नरेंद्र सोनी ने गुरुवार दोपहर अपने घर के एक कमरे में लगे पंखे से फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को जब तक लगी तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
इधर घटना के बाद गांव के कोटवार मंगलदास मानिकपुरी ने मामले की खबर तखतपुर पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वही परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल पीएम के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर जांच कार्यवाही कर मौत की वजह जानने की कोशिश स्थानीय पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



