घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, डंडे से पीट-पीट कर उतारा था मौत के घाट, काठी के दौरान हुआ खुलासा, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Due to domestic dispute husband murdered his wife beat her to death with a stick this was revealed during the saddle accused arrested within 24 hours
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के ग्राम करपीदादर थाना फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी राजकुमारी कमार की हत्या कर दी. खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इस मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गवाह धुषण कमार, सुखवंतीन बाई कमार, भीगंतीन बाई कमार, दयालू राम कमार से पुछताछ कर बयान लिया जिन्होने बताया कि 13 नवंबर की सुबह खबर मिली कि राजकुमारी की मौत हो गई है. काठी में आ जाओ तब परिवार के साथ ग्राम करपीदादर पहुंचे. मृतिका को देखे तो उसके सिर, पैर, हाथ, कमर में चोट का निशान दिखाई दिया. जिस पर पति द्वारा मारपीट कर हत्या की आशंका हुई.
तब ग्राम प्रमुखो लोगों को बुलवाकर घटना के बारे में बताया गया. सभी ग्रामवासी और परिवार के सहमति से थाना में आकर रिपोर्ट कराया. जांच के दौरान शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पीएम कराया गया. इस जांच में आरोपी पति संतोष कमार का कृत्य धारा 103 बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में गवाहों के बयान और साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी से पुछताछ करने पर जुर्म कबूल किया और घटना में इस्तेमाल डंडा को घर मे ही छुपाकर रखना बताने पर डंडा को जप्त किया गया. आरोपी संतोष कमार को पुख्ता सबुत पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
पुलिस ने बताया कि पति शराबी था. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. धान बेचकर राशन लेने गए तब पति पत्नी में विवाद हुआ. सर पर खून सवार पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
नाम आरोपी
संतोष कमार पिता ईतवारी कमार उम्र 40 साल साकिन करपीदादर थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
घरेलू विवाद के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में घरेलू विवाद के चलते बुधवार को पति ने गुस्से में आकर अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था. आखिरकार पत्नी को जान गवाकर इससे मुक्ति मिली. मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीगांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोंगरीगांव निवासी डीलेश्वर ध्रुव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई की हत्या कर दी. पति पत्नी दोनों आदतन शराबी हैं. आए दिन शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट ओर हाथापाई भी होती रहती थी. 12 तारीख को भी जेठवनी के दिन भी दोनों के बीच शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था. जिसमें लक्ष्मी को चोट भी लगी थी. इसके बाद 13 नवंबर बुधवार को भी फिर दोनों के विवाद हुआ.
इस बार बार ज्यादा बढ़ गई कि डीलेश्वर ध्रुव ने बुरी तरीके से पत्नी को पीट दिया. नशे की हालत में हुई मारपीट में लक्ष्मी को गंभीर चोट लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि इसके पहले नाजुक हालत में लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन उसने दम तोड़ दिया.
घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति डीलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर में चोट के निशान थे. मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



