नगर पंचायत छुरा का कारनामा, नीलाम हो गया मुत्रालय, साल भर पहले पार्षद निधी से बनाया था मुत्रालय, बना चर्चा का विषय

Nagar Panchayat exploit the toilet was auctioned a year ago the toilet was built with councilor funds became a topic of discussion

नगर पंचायत छुरा का कारनामा, नीलाम हो गया मुत्रालय, साल भर पहले पार्षद निधी से बनाया था मुत्रालय, बना चर्चा का विषय

छुरा : गरियाबंद जिले में नगर पंचायत छुरा का एक और कारनामा निकल कर सामने आया है. जिसमें एक सिर्फ साल पहले बनाए मुत्रालय को निलाम कर दिया है. वहीं जिम्मेदार अधिकारी का कहना है कि नगर पंचायत अपनी आय बढाने नगरीय क्षेत्र की अपनी किसी भी संपत्ति को नीलाम कर या किराये पर देकर अपनी आय बढ़ा सकती है. जिम्मेदार अधिकारी द्वारा  निकाय की आय बढ़ाने के नाम पर मुत्रालय को नीलाम करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुन 2023  में नगर पंचायत में महिला और पुरुष मुत्रालय की जरुरत को देखते हुए पार्षद निधी से 3.27 की लागत से मुत्रालय का निर्माण करवाया गया था. जिसका बकायदा  निविदा आमंत्रीत कर मुत्रालय निर्माण करवाया गया. वहीं मुत्रालय निर्माण के ठीक एक साल बाद निकाय द्वारा मुत्रालय के एक हिस्से को नीलाम करने बाकायदा निविदा जारी की गई. जिसके बाद निविदा के आधार पर एक दुकानदार को मुत्रालय के उस हिस्से को 1 लाख रुपये में नीलाम भी कर दिया गया है. 
निकाय के दोनो दस्तावेजो में अलग-अलग नाम
नगर पंचायत छुरा द्वारा नीलाम की गई जगह को दोनो जगह अलग-अलग नाम दर्शाऐ गये है.जुन 2023 में निर्माण के समय जो कार्यादेश जारी किया गया उसमें उसे महिला एवं पुरुष मुत्रालय कक्ष बताया गया है. तो वहीं 2024 में उसी जगह को नीलाम करते समय उसे भवन बताकर नीलाम कर दिया गया है.
नगर पंचायत की आय के स्त्रोत बढाने के लिये भले ही मुत्रालय को नीलाम नगर पंचायत द्वारा किया गया है. लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टैंड और स्वर्ण जयंती चौक में कई ऐसी दुकानें है जो अब तक आबंटीत नही हुई है. ऐसे में सिर्फ एक दुकान के आबंटन की निविदा के बजाय अन्य सभी दुकानें जो आबंटित नही हुई है. उनकी भी अगर निविदा आमंत्रित की जाती तो वो नगर पंचायत की आय बढाने में मददगार साबित होता. नगर के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सिर्फ एक कक्ष की नीलामी की निविदा निकालना आम जनता की समझ से परे है.
जानकारो की माने तो एक से ज्यादा दुकानो की निलामी करने पर नगर पंचायत को दुकानो में अनुपातिक रुप से आरक्षण लागु करना होता है. और सिर्फ एक दुकान की नीलामी से आरक्षण की प्रक्रिया का पालन नही किया गया है.
इस बारे में नगर पंचायत छुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लालसिंह मरकाम से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि उक्त भवन को नीलाम करने जनप्रतिनिधियों द्वारा सामान्य सभा में  प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसके बाद भवन को नीलाम करने की प्रक्रिया पूरी की  गई है. निकाय अपनी आमदनी बढाने अपनी संपत्ति को नीलाम कर आय बढ़ा सकती है.
नगर पंचायत छुरा पूर्व में बिना सरेंडर किये दुसरे दुकानदार को दुकान हस्तांरण कर सुर्खियों मे रह चुका है. विदित हो कि बजरंग चौक स्थित काम्पलेक्स की दुकान भी बिना पूर्व किरायेदार से दुकान सरेंडर कराए दुसरे दुकानदार को हस्तांरण कर चर्चा में रह चुका है. इस मामले में कलेक्टर से शिकायत के बाद एसडीएम द्वारा मामले की जांच भी की गई. लेकिन बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. हालांकि नगर पंचायत के जिम्मेदार आज तक भी उक्त दुकान के हस्तांरण से इंकार कर रहे है. नगर के नागरिक निकाय के जिम्मेदारों की  मनमानी की शिकायत कलेक्टर से करने की तैयारी कर रहें हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb