गरियाबंद में 16 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 519 पदों पर होगी भर्ती, 2 नए PHC खोलने की तैयारी, 144 पोस्ट पर मिलेगा मौका, जानिए डिटेल
Placement camp in Gariaband on January 16, recruitment for 519 posts, preparations to open 2 new PHCs, opportunity available for 144 posts, know the details
गरियाबंद में 16 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 519 पदों पर होगी भर्ती
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा.
यह कैम्प जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा. इसमें सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका भिलाई, स्वतंत्र माइक्रोफाईनेंस प्रा. लि. प्रोफेसर कालोनी रायपुर जैसे निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे. इसमें कुल 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फिल्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेन्टर, क्रेन ऑपरेटर जैसे पद सम्मिलित हैं.
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास आवेदकों को मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति सहित) लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस मौके का लाभ ले सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नम्बर 07706-241269 और मोबाइल नंबर +91-9329559607 पर संपर्क कर सकते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm
2 नए PHC खोलने की तैयारी, 144 पोस्ट पर मिलेगा मौका
रायपुर : राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मिल गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान के मुताबिक नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी.
स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा और ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा , विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा(अकीरा) तथा ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नवीन पदों की मंजूरी मिल गई है.
हर स्वास्थ्य केंद्र में होंगे 12 मेडिकल स्टाफ
हर स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



