IC मार्ट में खरीदारी करने गई 17 वर्षीय छात्रा पर चोरी का आरोप, आहत होकर  प्रताड़ित आरक्षक की बेटी ने की खुदकुशी, दूकान सील, जांच शुरू

17-year-old student accused of theft while shopping at IC Mart; daughter of a harassed police constable commits suicide out of distress; shop sealed, investigation launched.

IC मार्ट में खरीदारी करने गई 17 वर्षीय छात्रा पर चोरी का आरोप, आहत होकर  प्रताड़ित आरक्षक की बेटी ने की खुदकुशी, दूकान सील, जांच शुरू

कोरिया : छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 साल की छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ IC मार्ट में खरीदारी करने गई थी. परिजनों का आरोप है कि दोनों पर चोरी का आरोप लगाकर काफी देर तक रोका गया. दावा किया गया है कि उनसे सामान की लिस्ट बनवाई गई और छात्रा से लिखित रूप में यह कबूल भी कराया गया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान से चोरी की है.
पुलिस विभाग में आरक्षक मृतका के पिता का कहना है कि जब वे मार्ट पहुंचे तो उनसे पहले 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये देने की मांग की गई. उनका यह भी आरोप है कि छात्रा की स्कूटी भी मार्ट प्रबंधन ने अपने कब्जे में रख ली और पैसे दिए बिना लौटाने से इंकार कर दिया.
परिवार का कहना है कि घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी. बुधवार 8 जुलाई दोपहर उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों का आरोप है कि कथित अपमान, दबाव और वसूली की मांग से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया.
पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर जांच कर रही है कि छात्रा पर किस तरह का दबाव बनाया गया. क्या उससे जबरन कोई लिखित बयान लिया गया. पैसों की मांग और स्कूटी रोकने के आरोपों में कितनी सच्चाई है और खुदकुशी के पीछे के असल हालात क्या थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?