देशी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार, मचा हड़कंप, इलाज जारी
Consumption of wild mushrooms leads to complaints of food poisoning, vomiting, diarrhea, and stomach pain; half a dozen members of the same family fall ill, causing a stir; treatment is underway.
कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले के पलारी गांव में रविवार को एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत रात करीब 2 बजे के बाद अचानक बिगड़ गई, जब उन्हें लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिजन सभी को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल कोण्डागांव लेकर पहुंचे. जहां इलाज किया गया। पीडि़तों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावित सभी लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं. परिवार ने घर पर फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी बनाकर खाई थी. जिसके कुछ घंटे बाद सभी की तबीयत बिगडऩे लगी. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का चेकअप किया गया. इनमें से नाजुक हालत को देखते हुए पांच लोगों को भर्ती कर इलाज शुरु किया गया. जबकि बाकी की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि रविवार को पलारी से एक पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था. सभी ने घर पर बनी फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी खाई थी. जिसके बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. मरीजों का चेकअप करने के बाद कुछ लोगों को भर्ती करना पड़ा. जबकि बाकी को ऑब्जर्वेशन और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
डॉ. दुग्गड़ ने आगे बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी. इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए और वे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



