टेंट संचालक की हत्या, अर्धनग्न मिट्टी के नीचे दबा मिला शव, खून से सनी मिली बाइक, सोने की चेन और अंगूठी गायब!, हिरासत में आरोपी, लूट-अफेयर एंगल से जांच
Tent operator murdered, half-naked body found buried under mud, bike found covered in blood, gold chain and ring missing, accused in custody, investigation from robbery-affair angle
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां लापता टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई. पुलिस ने उनकी लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत से बरामद किया है. जिसे हत्या के बाद जमीन में दबा दिया गया था. यह मामला कोंडागांव थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश चौहान पिता रामसूरत सिंह चौहान उम्र 53 साल शनिवार, 11 अप्रैल से लापता थे. सुरेश चौहान ‘शिरोमणि डेकोरेट टेंट’ के संचालक थे. मृतक क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास उनका घर है. वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है.
सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस को कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में कारोबारी का शव अर्धनग्न हालत में मिट्टी के नीचे दबा हुआ मिला.
पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के दौरान पुलिस को विकास नगर ग्राउंड में कारोबारी की खून से सनी बाइक बरामद हुई. सीसीटीवी और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस इस हत्या के पीछे लूटपाट, प्रेम प्रसंग और जुआ-सट्टा जैसे कई पहलुओं से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक के पास सोने की चेन और अंगूठी भी थी. जो गायब हो सकती है.
सुरेश शिनवार को घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. हालांकि घर के पास सुरेश की वाहन और कुछ दूर पर पर्स मिला। जिस पर खून के निशान पाए गए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सुरेश चौहान को हाल ही में दंतेवाड़ा में एक बड़ा टेंट ऑर्डर मिला था और वे वहां जाने की तैयारी में थे. उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



