आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल गाने पर थाने थाने के बाहर बनाया रील्स, बदमाश हर्ष का वीडियो जमकर वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
Today jail, tomorrow bail and the day after tomorrow again the same game, reels made outside police stations to the song, video of the rogue Harsh went viral, questions raised on the police.
दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के कुछ ही दिनों बाद थाने के अंदर से निकलते हुए भोजपुरी गाने पर रील बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो में युवक का अंदाज ऐसा दिख रहा है. जैसे वह किसी बात का रौब दिखा रहा हो. जिसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन मरोदा का रहने वाला हर्ष साहू उम्र करीब 24-25 साल को पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में साल 2024 में जेल भेजा गया था. जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा. कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी को कुछ दिन पहले ही जमानत मिली है. इसके बाद वह उतई थाने पहुंचा था. इसी दौरान उसने थाने के बाहर निकलते हुए भोजपुरी गाने पर एक रील बनाई. इस रील में “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” गाने पर वीडियो शूट किया. और इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया. हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक कब और किस काम से आया था इसकी जानकारी नहीं है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो 12 अप्रैल को अपलोड की गई है. एक दिन में ही इस वीडियो पर 47.8 हजार व्यू आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है. उतई पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है. बदमाशों के द्वारा थाने में आकर इस तरह रील बनाने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान के आसपास इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को दर्शाती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



