पत्नी के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक पर पत्थर और ईंट से जानलेवा हमला, पुलिस ने चंद घंटों में हत्या के आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A young man riding a motorcycle with his wife was attacked with stones and bricks. Within hours, the police arrested Dhaniram, the accused of murder, and sent him to jail.

पत्नी के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक पर पत्थर और ईंट से जानलेवा हमला, पुलिस ने चंद घंटों में हत्या के आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोंडागांव/माकड़ी : कोंडागांव पुलिस ने हत्या के मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राह चलते मोटरसाइकिल सवारों पर पत्थर और ईंट से हमला करता था. जिसकी एक घटना में एक युवक की मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्राथी राजेन्द्र सोरी पिता लखीराम सोरी निवासी भतवा थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम पिता स्व राजूराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी गम्हरी और अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे. मोटर सायकल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था. करीब 5:30 बजे ग्राम बागबेड़ा और ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटर सायकल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में जानलेवा हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मर्ग जांच पर से अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
थाना माकड़ी और सायबर सेल कोण्डागांव के विशेष टीम गठित कर मामले के अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति का लगातार पता तलाश किया जा रहा था. इसी दौरान संदेही धनीराम मण्डावी पिता सुकालूराम मण्डावी उम्र 35 साल निवासी खुड़ी थाना माकड़ी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर हत्या करना कबूल करने पर 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
इस पुरे कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्र.आर. मीनाराम मण्डावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक योगेन्द्र ध्रुव, केमेन्द्र उइके, प्रकाश मण्डावी, श्यामलाल मण्डावी, साइबर टीम कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, स. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बघेल, प्र.आर.- अजय बघेल, नरेन्द्र कश्यप, आरक्षक- संतोष कोड़ोपी, बलदेव शोरी, बिरजू शोरी का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
धनीराम मण्डावी पिता सुकालूराम मण्डावी उम्र 35 साल निवासी खुड़ी थाना माकड़ी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t