झोलाछाप डॉक्टर की अजीब करतूत, मरीज को गुप्तांग में पहनाई अंगूठी फंसी, लिंग में आई सुजन, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई जान

Strange act of a quack doctor, the ring he put in the genitals of the patient got stuck, the penis got swollen, doctors saved his life in the district hospital

झोलाछाप डॉक्टर की अजीब करतूत, मरीज को गुप्तांग में पहनाई अंगूठी फंसी, लिंग में आई सुजन, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई जान

नारायणपुर : जिला अस्पताल में मंगलवार को एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया. ओड़छा क्षेत्र के जाटलूर गांव के एक पुरुष मरीज ने एक सप्ताह तक दर्द और तकलीफ झेलने के बाद अस्पताल में पहुँचकर राहत की सांस ली.
मिली जानकारी के मुताबिक मरीज को एक हफ़्ते पहले जलन के साथ पेशाब आने, बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई थी. गांवके एक झोलाछाप ने इलाज के बजाय मरीज को गुप्तांग में अंगूठी पहनने की सलाह दी.
अंगूठी पहनने के कुछ ही दिनों बाद उसका लिंग में सूजन आ गई और अंगूठी फंस गई. मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़छा ले जाया गया. लेकिन वहां एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से उसे जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर नहीं किया जा सका. परेशान हाल मरीज ने आखिरकार 8 सितम्बर को मोटरसाइकिल से नारायणपुर पहुँचकर ओपीडी में सलाह लिया.
जिला अस्पताल के डॉ. धनराज सिंह डरसेना और डॉ. शुभम राय ने मामले का चेकअप किया. करीब दो घंटे की कठिन मेहनत के बाद उन्होंने अंगूठी को काटकर मरीज को दर्द से मुक्त किया. आम जानता ने भी जिनमे मोनू देशमुख, मनोज सोनी कुणाल एवं धनेश यादव ने भी बखूबी साथ निभाया. सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर ने कहा कि डॉ. धनराज सिंह डर सेना और डॉ. शुभम राय ने इलाज कर मरीज को राहत दिलाई.
डॉक्टरों की मेहनत से मरीज पूरी तरह सुरक्षित है. यह घटना झोलाछाप डॉक्टरों से होने वाले गंभीर खतरों को उजागर करती है और यह चेतावनी देती है कि हमेशा योग्य चिकित्सकों से ही इलाज कराना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t