गांव से 3 किमी अंदर जंगल में फांसी पर लटकी मिली 3 नवंबर लापता प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
On November 3 the dead body of a missing lover couple was found hanging in the forest 3 km inside the village Sensation spread in the area the dead body was found hanging from the same noose
कांकेर : भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है. मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मिचीपारा गांव के ग्रामीणों ने जंगल में युवक-युवती की लाश लटकी हुई देखी. शव देखकर पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शव गांव से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगल में पेड़ से लटके हुए थे. जिससे बदबू भी आने लगी थी. पुलिस मामले के जांच कर रही है.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि युवक-युवती अलग-अलग समाज से थे. युवक महासिंह यादव उम्र 25 साल जो कांकेर जिले के ग्राम मूला के मिचीपारा रहने वाला था. वहीं युवती आदिवासी समाज की संगीता गावड़े उम्र 22 साल बालोद जिले के साल्हे की रहले वाली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती 3 नवंबर से घर से निकली थी. युवक अपने मामा के घर रहता था. वह भी उसी दिन से गायब था. लड़का बोर गाड़ी में काम करता था. अपने मामा से बोर गाड़ी में काम करने की बात कहकर घर से निकला था. युवती के घर नहीं लौटने से परिजनों ने खोजबीन शुरु की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई. परिजन और पुलिस दोनों ही युवती की तलाश में जुटे थे.
इसी दौरान परिजनों को बेटी के महासिंह यादव से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली. प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे थे. युवक के परिजनों ने बताया कि महासिंह यादव बोर के काम से बाहर गया हुआ है. लेकिन सोमवार को दोनों की लाश जंगल में लटकी मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



