अश्लीलता की पाठशाला, स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले चपरासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो बनाने वाला भी पहुंचा सलाखों के पीछे
School of obscenity, police arrested the peon who behaved indecently with a student in the school, the person who made the video was also sent behind bars
कांकेर : कांकेर जिले में स्कूल परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए चपरासी का वीडियो वायरल करने वाले को भी आरोपी बनाया है. पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में की दोनों की गिरफ्तारी की है. यह मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के अंदरुनी इलाके के उच्चतर माध्यमिक स्कूल में चपरासी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य बीएल मंडावी ने 10 दिसंबर को चपरासी को कारण बताओ नोटिस दिया गया. जिसमें चपरासी प्रकाश साहा ने कहा क, परिजनों के बीमार होने पर छात्रा रो रही थी. इसलिए उसे गले लगा समझा रहा था. चपरासी ने छात्रा को बहन बताया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरुनी इलाके के एक हायर सेकंडरी स्कूल का चपरासी बेशर्मी की हदें पार कर छात्रा से बेखौफ होकर अश्लीलता करते नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई बात कही जा रही है.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ चपरासी प्रकाश साहा के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है. स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है.
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उन्होंने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी और स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. विद्यालयों और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अक्सर बच्चों को गुड और बैड टच के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं. बावजूद इसके ऐसी घटनाओं का सामने आना शिक्षा विभाग और समाज के लिए चिंता का विषय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



