यूपीआई पर टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका PM का पुतला, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमा-झटकी, आरक्षक झुलसा, अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR

Congress workers burned an effigy of the PM in protest against the tax on UPI; a scuffle with the police ensued during the demonstration, leaving a constable with burns, and an FIR has been registered against unidentified activists.

यूपीआई पर टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका PM का पुतला, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमा-झटकी, आरक्षक झुलसा, अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR

दुर्ग : दुर्ग जिला में भिलाई के सुपेला घड़ी चौक पर गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हो गई. इस दौरान जलते पुतले की चपेट में आने से सुपेला थाने में पदस्थ आरक्षक के दाहिने हाथ की भुजा झुलस गई. आरक्षक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे के बाद आरक्षक की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पुतला दहन में शामिल कांग्रेस के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस वीडियो फुटेज और चश्मदीदों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है.
यूपीआई पर टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपेला घड़ी चौक पर धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया था. यह प्रदर्शन यूपीआई पर टैक्स लागू करने के विरोध में था. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया.
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुपेला थाना और दुर्ग रक्षित केंद्र से पुलिस बल तैनात किया गया था. इसी दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हुई. इसमें जलते पुतले की चपेट में आने से आरक्षक की भुजा झुलस गई.
सिविल कपड़ों में ड्यूटी पर था आरक्षक
प्रदर्शन के दौरान निगरानी के लिए सुपेला थाने के आरक्षक की ड्यूटी सिविल कपड़ों में लगाई गई थी. आरक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब 6:45 बजे 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला जलाने लगे.
पुलिसकर्मियों ने जलते पुतले को बुझाने और आग को फैलने से रोकने के लिए पानी और दूसरे साधनों का इस्तेमाल शुरू किया. इसी दौरान प्रदर्शन में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी शुरु कर दी.
शिकायत के मुताबिक, कार्यकर्ता एक राय होकर पुलिस बल के काम में बाधा डालने लगे. इसी दौरान जलते पुतले की आग आरक्षक की दाहिनी भुजा तक पहुंच गई, जिससे वह झुलस गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के वीडियो फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?