पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इधर घर में संदिग्ध हालत में मिली कोतवालीन की लाश, जांच में जुटी पुलिस
A young man, upset over his wife's departure to her parents' home, committed suicide by hanging himself. Meanwhile, the body of a woman was found in a suspicious condition in the house; police are investigating.
पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आमापारा शांतिनगर वार्ड क्रमांक-13 में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके चले जाने के बाद से मानसिक रुप से काफी परेशान चल रहा था. परिजनों ने जब सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें यह मंजर देखकर सन्न रह गए.
मिली जानकारी के अनुसार मनीष सेन शहर के बिजली कार्यालय के सामने सैलून चलाता था। मनीष का सैलून इलाके में लंबे समय से था और वह अपने शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था. तीजा पर्व के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी. पत्नी के चले जाने से मनीष काफी उदास और तनावग्रस्त रहने लगा था.
मनीष के पड़ोसियों ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर घर लौटा. मोहल्ले में कुछ देर लोगों से बातचीत करने के बाद अपने कमरे में चला गया. रात करीब 10 बजे के आसपास उसने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. अंदर जाकर देखा तो मनीष का शव फंदे से झूलता मिला. परिवार ने पुलिस को खबर दी. बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. खुदकुशी के पीछे की असल वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी. शुरुआती जांच में मानसिक तनाव को संभावित वजह माना जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था और पिछले कुछ दिनों से उसे मायके से बुलाने की कोशिश भी कर रहा था. लेकिन बात नहीं बन पाई. इसी मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया.
इस घटना से पूरे वार्ड में शोक का माहौल है. मनीष अपने परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था. जिससे अब परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की हर पहलू से जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
घर में संदिग्ध हालत में मिली कोतवालीन की लाश
बालोद : बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 65 वर्षीय कोतवालीन देवबत्ती बाई का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी. यह घटना रानीतराई रोड की बताई जा रही है. जिसने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवबत्ती बाई शासकीय कोतवाल के पद पर कार्यरत थीं. और अपने घर में अकेली रहती थीं. पड़ोसियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी से संपर्क में नहीं थीं. जब घर से तेज बदबू आने लगी. तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा कि उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था.
पुलिस के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना था और सड़ चुका था. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घर का निरीक्षण कर कई अहम सुराग जुटाए हैं. पुलिस अब मामले को कई एंगल से जांच रही है. जिसमें हत्या या प्राकृतिक मौत दोनों ही संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि देवबत्ती बाई इलाके में सम्मानित और शांत स्वभाव की महिला थीं. किसी ने कभी नहीं सोचा था कि उनके घर में ऐसी घटना घट सकती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ताकि मौत के असल वजह का पता लगाया जा सके. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि यह प्राकृतिक मौत थी या आपराधिक घटना..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



