भिलाई में टुल्लू पंप लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Woman dies due to electrocution while installing Tullu pump in Bhilai mourning spread in the family police engaged in investigation
दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. भिलाई के बॉम्बे आवास जवाहर नगर में रहने वाली सुरेखा बोरकर पिछले कई सालों से बॉम्बे आवास में ही रहती है. जहां पानी की किल्लत होने की वजह से ज्यादातर लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी को टंकी में चढ़ाते हैं. जिसमें सुरेखा बोरकर भी शामिल थी. सुरेखा बोरकर के घर में भी नल से पानी नहीं चढ़ने की वजह से टुल्लू पंप के जरिए पानी उसके घर तक पहुंचता था. रोज की तरह आज भी सुरेखा बोरकर पानी का टुल्लू पंप लगाने के लिए आई. लेकिन करंट लगने से हादसे में उसकी मौत हो गई.
आपको बता दें कि दुर्ग ज़िले में रुक-रुक कर पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है और बारिश होने की वजह से तार में करंट आ गया था. सुरेखा ने जैसे ही मोटर का पंप लगाया. वैसे ही उसे करंट का झटका लगा. जिससे वह दूर फेंका गई. जिसके बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी खबर दी और फौरन उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



