शराब भट्टी खुलवाने का झांसा देकर 7.28 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भवानी शंकर समेत कई फरार, तलाश जारी

7.28 lakhs were swindled on the pretext of opening a liquor distillery, one arrested, many including main accused Bhavani Shankar absconded, search continues

शराब भट्टी खुलवाने का झांसा देकर 7.28 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भवानी शंकर समेत कई फरार, तलाश जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई से एक बार फिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी भवानी शंकर तिवारी का नया फर्जीवाड़ा सामने आया है. पहले से चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसे 12 से ज्यादा गंभीर मामलों में लिप्त भवानी ने इस बार शराब भट्ठी के लिए जमीन किराए पर देने के एवज में हजारों रुपए महीना किराए दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग लोगों से 7 लाख 28 हजार रुपए की ठगी कर डाली. पुलिस ने  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि ग्राम रिंगनी निवासी श्रीकांत साहू को आरोपी भवानी शंकर तिवारी ने जनस दिया. उसने आबकारी विभाग में अपनी पहुंच बताया और उससे कहा कि उसकी अधिकारियों के बीच अच्छी पैठ है. सिफारिश कर श्रीकांत की जमीन पर शराब भट्ठी खुलवा देगा. जिससे किराए के तौर पर हजारों रूपए महिना मिलने लगेगा. उसके झांसे में आकर 25 व 26 दिसबर 2024 को श्रीकांत साहू ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडियां के खाता से भवानी शंकर के दोस्त फरीद की पत्नी निलोफर के खाते में 20 हजार रुपए, 8 जनवरी 2025 को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता से 15 हजार रुपए ट्रांसफर किया.
वहीं किस्त में एक्सीस बैंक खाता से ऑनलाइन 1 लाख 62 हजार रुपए और भवानी शंकर तिवारी को 1 लाख 67 हजार रुपए नकद दिया. न तो उसकी जमीन पर शराब भट्टी खुली और न ही उसे किराया मिला. अब उसके द्वारा दी गई रकम को भी नहीं लौटा रहा था. मामले में आरोपी चरोदा बस्ती निवासी फरीद को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 319(2),318(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

चरोदा बस्ती निवासी भवानी ने खुद को शराब विभाग से जुड़ा बताते हुए लोगों से संपर्क किया और एक महिला को फर्जी आबकारी अधिकारी के रुप में पेश किया. उन्होंने लोगों से कहा कि उनके भवन में सरकारी शराब दुकान (भट्टी) खुलवाई जाएगी. इसके लिए लाइसेंस और सेटिंग में रकम लगती है.
गांव-गांव घूमकर भवानी और उसका साथी फरीद ने ग्रामीणों और किसानों से करीब 10 लाख रुपए वसूले और बाद में फरार हो गए. अब तक 5 पीड़ितों ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
फरीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी भवानी सिंह की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि भवानी पेशेवर ठग है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है. मामले की जांच के साथ अन्य पीड़ितों की पहचान भी की जा रही है.
यह घटना एक बार फिर बताती है कि अपराधी किस तरह भोली-भाली जनता को ठगने के लिए नई स्कीमें लेकर सामने आते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि किसी भी सरकारी योजना या लाइसेंस के नाम पर कोई भी लेनदेन करने से पहले संबंधित विभाग से पुष्टि जरुर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t