छत्तीसगढ़ के पंचायत चुनाव में प्रतीक चिन्ह की अदला-बदली के बाद अब होगा पुर्नमतदान, इस ग्राम पंचायत 23 तारीख को फिर से होगी वोटिंग
After the change of symbol in the Panchayat elections of Chhattisgarh, there will be re-polling, voting will be held again in this Gram Panchayat on 23rd.
बालोद : बालोद जिला के विकासखण्ड डौण्डीलोहरा में ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में प्रतीक आबंटन संबंधी त्रुटि हो जानेकी वजह से अभ्यर्थियों को गलत प्रतीक चिन्ह आबंटित हो गया. ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 में दो अभ्यर्थी को आबंटित प्रतीक गलत हो जाने की वजह से मतपत्र में उन्हें एक दुसरे के प्रतीक मुद्रित हो गए. इस वजह से ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के लिए पंच पद हेतु 17 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ मतदान दूषित हो गया.
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के पंच पद के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान को शुन्य घोषित करते हुए मतदान की नई तारीख 23 फरवरी 2025 निर्धारित की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



