छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की हदें पार, बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग बच्चे से अननेचुरल सेक्स, आरोपी परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार गिरफ्तार

In Chhattisgarh, the limits of cruelty are crossed, unnatural sex with a minor child in a child protection home, accused probation officer Ramkumar arrested

छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की हदें पार, बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग बच्चे से अननेचुरल सेक्स, आरोपी परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी ने नाबालिग बालक का रेप किया. आरोपी परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने नाबालिग को उसके भाई से मिलाने के बहाने उससे अननेचुरल संबंध।बनाए. नाबालिग मर्डर केस में संप्रेषण गृह में बंद है. यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बालक लंबे समय से उत्पीड़न से परेशान था और निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों से बार-बार इसकी शिकायत करता रहा लेकिन किसी ने उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया।
न्यायालय की परीक्षण टीम नियमित रुप से बाल संप्रेषण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जाती है. 3 दिन पहले भी टीम बाल संप्रेषण गृह जांच के लिए गई थी. इस दौरान पीड़ित नाबालिग ने टीम के सदस्यों को अपनी आपबीती बताई.
नाबालिग ने बयान में बताया कि बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने उससे उसके भाई से मिलवाने की बात कही थी. इसी के बहाने आरोपी अधिकारी ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए. परीक्षण टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. दुर्ग पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. पीड़ित बालक हत्या के मामले में पिछले 35 महीने से बाल संप्रेषण गृह में बंद है. वह दूसरे जिले का रहने वाला है.
दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह पहले भी कई बार विवादों में रहा है. इससे पहले यहां नाबालिग बालकों के भागने और संस्थान के भीतर कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यह हालिया मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि बाल संरक्षण व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर करता है.
गौरतलब है कि संप्रेषण गृह में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वहां कई कर्मचारी भी तैनात रहते हैं. इसके बावजूद आरोपी द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया जाना बेहद चिंताजनक है. पूरे मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अब तक मौन हैं. वहीं पुलिस जांच में जुटी है. अब यह देखना अहम होगा कि क्या यह मामला सिर्फ एक पीड़ित तक सीमित है या पूछताछ में और भी पीड़ित सामने आते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB