तालाब में मछलियों को चारा खिलाना 75 साल के बुजुर्ग को पड़ा भारी, पैर फिसला, गिरने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Feeding fish in a pond proved costly for a 75-year-old man, he slipped and died due to the fall, the family is in mourning

तालाब में मछलियों को चारा खिलाना 75 साल के बुजुर्ग को पड़ा भारी, पैर फिसला, गिरने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

राजनांदगांव : रानी सागर तालाब में 75 साल के बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई. बुजुर्ग मछलियों को दाना खिलाने के बाद हाथ धो रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के तेलीपारा में रहने वाले रानू दास सोनी उर्फ राणा सोनी उम्र 75 साल रोजाना मछलियों को दाना खिलाने रानी सागर तालाब जाते थे. वे रोज की तरह आज भी पहुंचे और मछलियों को दाना खिलाया. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दाना खिलाने के बाद वह तालाब में झुककर हाथ धो रहे थे. इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे गिर गए.
आसपास के लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश भी की. लेकिन रानू दास सोनी गहराई वाले हिस्से में डूब गए. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया. उनकी मौत हो गई थी. बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB