फंदे पर लटके मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man was found hanging, sensation spread in the area, mourning spread in the family, reason unknown, police engaged in investigation

फंदे पर लटके मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : छुरा क्षेत्र में एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा क्षेत्र के ग्राम जुनवानी निवासी विनोद कुमार गौली उम्र 25 साल की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात वह अपने खेत में हार्वेस्टर मशीन के जरिए धान की कटाई कर रहा था. गुरुवार की सुबह 3 बजे वह काम खत्म कर घर लौटा।.सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. गांव का माहौल मातम में बदल गया.
ग्रामीणों के मुताबिक विनोद अपने बड़े भाई के साथ हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई का काम कर रहा था. क्षेत्र में रबी फसल की कटाई जोरों पर चल रही है. इसलिए विनोद देर रात तक धान की कटाई में व्यस्त था. परिजनों ने बताया कि विनोद देर रात काम से लौटा था. काम से आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया. सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. जिसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो परिजनों के होश उड़ गए.
कमरे के अंदर विनोद का शव दरवाजे से सटे छत के हुक पर गमछा के सहारे लटक रहा था. परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस मामले की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. परिजनों के बयान ले लिए गए हैं. जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है. वे कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं. ग्रामीणों के मुताबिक विनोद का परिवार मूल रुप से इस गांव का नहीं था. उसके पिता वन विभाग में कार्यरत थे और सरकारी सेवा के दौरान सालों पहले इस गांव में आकर बस गए थे. विनोद गांव में ही पला-बढ़ा था. वह एक कुशल पैड वादक था.
बताया जा रहा है कि विनोद कुछ समय से नशे का आदी हो गया था. वह अक्सर अकेला रहता था और तनाव में भी देखा जाता था. आशंका है कि मानसिक तनाव के कारण उसने खुदकुशी की होगी.
एक तरफ खेत में फसलों की कटाई पूरी हो गई. वहीं दूसरी तरफ विनोद की जिंदगी की डोर कट गई. गांव में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या यह अचानक उठाया गया कदम था या इसके पीछे कोई और वजह है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB