आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, पुलिस ने इनामी फरार आरोपी आकाश चन्द्राकर को श्यामनगर से किया गिरफ्तार

Cheating of Rs 16 lakh in the name of getting the job of constable police arrested absconding accused Akash Chandrakar with reward from Shyamnagar

आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, पुलिस ने इनामी फरार आरोपी आकाश चन्द्राकर को श्यामनगर से किया गिरफ्तार

धमतरी : पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16,00,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था.
तुलसी राम साहू एवं अन्य ने धमतरी सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे 16,00,000 रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी की. इस पर धारा 420 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. अपराध कायमी के बाद से आरोपी के लगातार फरार रहने पर 5,000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी.
आरोपी परसवानी महासमुंद थाना कोतवाली अंतर्गत परसवानी निवासी आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर उम्र 33 साल को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया. पतासाजी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर बयान लिया गया. जिसमें उसने प्रार्थी एवं अन्य लोगों से 17,85,000 रुपए लेना कबूल किया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी. राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर. दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत और साजिद अली का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb