प्रदेश में प्रकाश पर्व की धूम, गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का हुआ आयोजन, लंगर में शामिल हुए लोग, खालसा स्कूल में सजा विशेष दीवान

Prakash Parv celebrated in the state Shabad Kirtan organized in Gurudwara on Guru Nanak Jayanti people participated in langar special Diwan decorated in Khalsa School

प्रदेश में प्रकाश पर्व की धूम, गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का हुआ आयोजन, लंगर में शामिल हुए लोग, खालसा स्कूल में सजा विशेष दीवान

रायपुर : गुरुनानक देव साहिब के 555वां प्रकाश पर्व के मौके पर सुबह राजधानी में विशेष दीवान सजाया गया. खालसा स्कूल में स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीगुरुसिंह सभा की तरफ से गुरुनानक देव जी के जन्म पर गुरु पर्व मनाया गया. इस मौके पर दिनभर शब्द कीर्तन का कार्यक्रम चला. वहीं सिख समाज के साथ साथ हर धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका. इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर हुआ. जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया.

गरियाबन्द : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. सभी समाजों द्वारा गुरुनानक देव जी का यह संदेश ‘एक पिता एकस के हम बारक़ और अव्वल अल्लेह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे, एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले को मंदे’ अक्सर सुनने को मिल जाते हैं. ऐसे गुरु के प्रकाश पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया.
सुबह 5:30 बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली गई. वही इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन बजते हैं और गुणवाणी का पाठ किया जाता है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर हर साल पूरी दुनिया में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. गुरु नानक देव ने एकता, भाईचारा और जातिवाद को मिटाने के कई उपदेश दिये. सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्तों का आना शुरु हो गया. पूरे दिन गुरुद्वारे में लंगर चला जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
अजय रोहरा ने सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी. रोहरा ने बस स्टैंड चौक स्थित गुरुद्वारा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर आशिर्वाद लिया. साथ ही अमृत रूपी शबद कीर्तन सुना.
रोहरा ने कहा कि गुरुनानक देव जी के त्याग, तपस्या, सेवा के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव और देश दुनिया में शांति और खुशहाली आएगी. उन्होंने सिख धर्म के सेवा भाव की प्रशंसा की और दूसरों से भी इसका अनुसरण करने को कहा. उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान को याद किया. और कहा कि आज भी सिख समाज गुरु ग्रंथ को ही अपना गुरु मानते हुए मानव सेवा में लगा है जो दुनिया में एक मिसाल है. रोहरा ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया. और सेवादारों के साथ सेवा दी.
गुरुनूर कुकरेज़ा ने बताया काल रात से समाज से जुड़ी महिलाओ ने तैयारी शुरू कर दी थी और आज सुबह से कीर्तन के पश्चयात लंगर में सभी अपनी सेवा दे रहे हैं. प्रबंधक कमेटी के रमन सिंह कुकरेजा ने कहा कि प्रकाश पर्व गुरु नानक जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रमन सिंह कुकरेजा ने कहा कि प्रकाश पर्व गुरु नानक जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. अनुयायी इन्हें नानक देव, बाबा नानक और नानकशाह कहकर पुकारते हैं.“ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुनानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से लंगर का कार्यक्रम रखा गया. जिसमें हज़ारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में राम मखीजा सुरजीत सिंह कुकरेजा वीरभान दास रोहरा तेजपाल सिंह कुकरेजा रमन कुकरेजा अमन कुकरेजा रॉकी रोहरा सुनील रोहरा विकास रोहरा अजय रोहरा रवि रोहरा शिवम कन्हैया माधव हरजीत सिंह हुंदल गुल्लू रोहरा जय दासवानी अर्जुन रोहारा परमजीत कुकरेजा इंद्रपुरी का कुकरेजा नरेंद्र कौर सरबजीत गुरनूर कौर जसलीन कौर, जशवीन कौर, आशा आरती रोहरा, सपना रोहरा, नीति आलिया, सृष्टि उज्जवल रोहरा. महक दासवानी. रेनू राठौड़. रानी हुंदल. वंदना सांची. गीता जानकी शोभा रोहरा, पुनम रोहरा, जगजीत चतर सिंह, गिरिशा गब्बू अमृत गुरविंदर करमजीत सिंह मेहर सहित तमाम श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गुरुद्वारे परिसर में पूजा अर्चना कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb